Hot Posts

6/recent/ticker-posts

आई आई टी जेईई मेंस परीक्षा में आकाश ने लाया 98.26 प्रतिशत अंक

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,
डीडीयू नगर। नगर स्थित कोचिंग संस्था ड्रीम गुरुकुल के सभी बच्चों ने आई आई टी जेईई मेंस परीक्षा में अच्छे अंक के साथ उत्तीर्ण होकर नगर सहित जिले का नाम रोशन किया।जो अच्छे इंजीनियरिंग कॉलेज में दाखिला मिल जाएगा।कोचिंग सेंटर पर सभी छात्रों को माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

गुरुकुल के बारहवीं के छात्र आकाश यादव 98.26, आदित्य गुप्ता 97.38, आनंद सिंह 88.26, आशुतोष त्रिपाठी 86.26, कृष्णा गुप्ता 84.79,हितैन 82.95, मयंक रावत 81.57 प्रतिशत अंक पाकर गुरुकुल, माता-पिता व जिला का नाम रोशन किया।

इस दौरान गुरुकुल के डायरेक्टर अंकित पांडे ने कहा कि बच्चों की सफलता का श्रेय उनकी कड़ी मेहनत और अध्यापकों के सही मार्गदर्शन को जाता है। गुरुकुल में समय की वैल्यू, अनुशासन, लगातार अभ्यास कराया जाता है। हमारा उद्देश्य हमेशा रहा है कि सही स्टडी, मैटेरियल्स अच्छे कांटेक्ट लगातार टेस्ट होता रहता है। जिससे छात्रों का मूल्यांकन होता रहे।

 इस दौरान अरुण सर, सचिन, प्रदीप, सिद्धार्थ, सूरज ,कविता, संजना,आकांक्षा, अंकित आदि लोग मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ