फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने बड़ी मशक्क़त के बाद आग पर काबू पाया
रिपोर्ट! संदीप कुमार
चंदौली,
डीडीयू नगर। इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी 555 के पास बुधवार की सात बजे के करीब विद्युत सब स्टेशन के ट्रांसफार्मर में शार्ट सर्किट होने से भीषण आग लग गया। देखते ही देखते 500 केवीए का ट्रांसफार्मर जलने लगा। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने अथक प्रयास के बाद बीस मिनट में आग पर काबू पा लिया।
बुधवार की शाम सात बजे के करीब शार्ट सर्किट होने पर पांच सौ केवीए का ट्रांसफार्मर धू धू कर जलने लगा।
आग विद्युत सब स्टेशन के पैनल की तरफ बढ़ रहा था। तभी फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियां पहुंचकर 20 मिनट तक प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। ट्रांसफार्मर में आग लगने से इंडियन इंस्टीट्यूट कॉलोनी शास्त्री कॉलोनी व आरपीएफ कॉलोनी अंधेरे में डूब गया।आग की सूचना पर फायर ब्रिगेड के प्रभारी निरीक्षक मुन्नी सिंह ,रमाशंकर तिवारी, संतोष यादव ,सिकंदर गिरी, महेंद्र प्रसाद, मनोज सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
इस बाबत फायर ब्रिगेड के प्रभारी मुन्नी सिंह ने बताया कि पैनल की तरफ आज जा रहा था। लेकिन समय रहते उस पर काबू पा लिया गया। जिससे पैनल जलने से बच गया। आग लगने से क्षेत्र में हड़कंप मचा रहा।
0 टिप्पणियाँ