चंदौली,
चहनिया l बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनीं गंगा घाट शुक्रवार को आज मौनी अमावस्या ( माघ मेला ) को लेकर वाराणसी डीआईजी डा0 ओपी सिंह ने पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार के साथ गुरुवार को गंगा घाट का औचक निरीक्षण कर ब्यवस्थाओ के बारे में जायज़ा लिया। उन्होंने ने सकलडीहा क्षेत्राधिकारी रघुराज व बलुआ इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को लेकर निर्देश दिया। वहीं गंगा में लगे बैरीकेडिंग, घाट पर रात में उजालें के लिए प्रकाश,साफ- सफाई खोया पाया केंद्र ,महिला व पुरुष शौचालय का निरीक्षण कर क्षेत्राधिकारी व बलुआ इंस्पेक्टर को घाट पर हमेशा भ्रमण करने के साथ ही गंगा नदी में जल पुलिस,एनडीआरएफ टीम, गोताखोर व पुलिस तैनात रहने का निर्देश दिया। वही गंगा सेवा समिति के अध्यक्ष दीपक जायसवाल से यहां के महत्ता के बारे में जानकारी ली । उन्होंने पुलिस फोर्स के अलावा गंगा सेवा समिति के कार्यो का सराहना किया । ततपश्चात बलुआ थाने का भी निरीक्षण किया ।
फोटो -बलुआ पश्चिम वाहिनीं घाट का निरीक्षण कर ब्यवस्थााओं के बारे में बलुआ इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा व गंगा सेवा समिति अध्यक्ष से जानकारी लेते वाराणसी डीआइजी डा0 ओपी सिंह व साथ में चंदौली पुलिस अधीक्षक डा0 अनिल कुमार।
मौनी अमावस्या ( माघ मेले )।के अवसर पर बलुआ घाट पर उमड़नें वाली श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। घाट पर छह थाना प्रभारी सहित 30 उपनिरीक्षक, चार महिला उपनिरीक्षक, सौ हेड कांस्टेबल,40 महिला कांस्टेबल ,15 ट्रैफिक पुलिस, दो ट्रैफिक इंचार्ज,दो प्लाटून पीएससी, दो जगह एनडीआरएफ,तीन जगह जल पुलिस मुस्तैद रहेगी।
इसके अलावा दो फायर ब्रिगेड सर्विस टैंक और 25 पुलिस कर्मी सादे वर्दी में भ्रमण करते रहेंगे। वहीं बलुआ पुल पर बड़े वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध रहेगा। दूसरी तरफ मौनी अमावस्या पर स्नान व मेले में लोग चहनियां से बलुआ, रानेपुर से सराय, कैथी से बलुआ, महुअर से बलुआ, लक्ष्मणगढ़ से बलुआ होकर लोग बलुआ स्थित पश्चिम वाहिनी घाट पर जाएंगे। जो इन मार्गो पर भी चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात रहेगी। शुक्रवार को बलुआ घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ेंगे। मेले को देखते हुए अधिकारियों ने तैयारी की रूपरेखा तैयार कर ली है। मेले में किसी तरह की चूक न हो, इसके लिए प्रशासनिक अमला सक्रिय हो गया है।
महिलाओं की सुरक्षा के लिए खास प्रबंध किए गए हैं। वहीं गंगा स्नान के दौरान गोताखोर भी चक्रमण करते रहेंगे ताकि अनहोनी होने से रोका जा सके। बलुआ इंस्पेक्टर विनोद मिश्रा ने बताया कि दूरदराज से पहुंचे लाखों श्रद्धालु गंगा में स्नान करेंगे। भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था की हर तैयारी कर ली गई है।
0 टिप्पणियाँ