Hot Posts

6/recent/ticker-posts

खूनी संघर्ष में शामिल तीन आरोपित को हुआ जेल

चंदौली,
सकलडीहा l  कोतवाली क्षेत्र के डेढ़गांवा गांव में बीते एक फरवरी की देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गयी जिसमें दोनों पक्ष से दस के खिलाफ मुकदमा दर्ज एक की हालत चिंताजनक है l रविवार को कोतवाली पुलिस ने नौरंगाबाद तिराहे से एक पक्ष के सुमीत, रामअवतार और अवनीश उर्फ करिया को न्यायालय से जेल भेज दिया गया l

फोटो: मारपीट मामले में तीन आरोपियों को जेल भेजते कोतवाली पुलिस

बीते एक फरवरी को देर शाम डेढ़गांवा गांव में डेयरी पर पहले दूध लेने में बच्चो में विवाद हो गया था। जिस पर वहां मौजूद लोगों ने बीच बचाव किया। आरोप है कि एक पक्ष के लोगो ने काफी संख्या में एक ईंट भट्ठे पर पहुंचकर जमकर बवाल मचाया। जिसमें राहुल सिंह और ज्योति सिंह गंभीर रूप से घायल हो गये। जिन्हें पुलिस ने जिला हास्पीटल से ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। जिसमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से दो लोगों के खिलाफ एससीएसटी सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया।

वही दूसरे पक्ष की ओर से आठ नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मारपीट बलवा सहित विभिन्न धारा में मुकदमा दर्ज किया। एक पक्ष के तीन आरोपियों को रविवार को नौरंगाबाद तिराहा से गिरफ्तार कर विभिन्न धारा में जेल भेज दिया। शेष की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा है। पुलिस की इस कार्रवाई से खलबली मची हुई है।

 गिरफ्तारी टीम में कोतवाल राजीव कुमार सिंह,चौकी प्रभारी सुरेश प्रकाश सिंह, रामकेवल यादव व अरविंद सिंह रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ