Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जुआरियों पर कहर बनकर टूटी पुलिस

जुआरियों के 5 मोटरसाइकिलों को किया गया सीज

चंदौली,
चकिया। कोतवाली क्षेत्र में रविवार को देर शाम सावित्रीबाई फुले डिग्री कालेज के पीछे जंगल मे जुआ खेल रहे राजेश चौहान पुत्र गोपाल चौहान निवासी वार्ड नं० 3 सहदुल्लापुर ,अजय केशरी पुत्र सूरज केशरी निवासी सैदुपुर उसरी मोड़ के पास ,रिंकू सोनकर पुत्र राजेन्द्र सोनकर निवासी वार्ड नं0 01 इन्दिरानगर ,दिनेश केशरी पुत्र स्व० फौजदार केशरी नि० उसरी मोड़ सैदुपुर ,सुभाष कुमार यादव पुत्र स्व० दीनानाथ यादव निवासी वार्ड नं0 09 विभूतिनगर ,अशोक कुमार गुप्ता पुत्र स्व0 राजा साहू गुप्ता निवासी वार्ड नं0 12 कस्बा चकिया,बृजेश कुमार यादव पुत्र मुन्नीलाल यादव निवासी मोहम्मदाबाद ,सन्तोष कुमार यादव पुत्र स्व0 कान्ता यादव निवासी वार्ड नं0 06 सिविल लाइन पूर्वी को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार सभी अभियुक्तगण थाना चकिया के है l गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से कुल 4950/- रुपये नकद, 52 ताश के पत्ते, 07 मोबाईल फोन, पांच मोटर साईकिल बरामद किया गया। बरामद वाहनों को सीज किया गया

फोटो : चकिया थाने में गिरफ्तार जुआरी

गिरफ्तारी बरामदगी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.सं. 16/23 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम 1867 पंजीकृत किया गया। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अतुल कुमार ,उ0नि0 श्री गिरीश चन्द्र राय ,उ0नि0 धर्मेन्द्र शर्मा ,हे0का0 संजीव कुमार यादव ,हे0का0 अरुण कुमार गिरि ,का0 अक्षय प्रसाद ,का0 रितेश यादव थाना चकिया जनपद चन्दौली शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ