चन्दौली,
धानापुर l भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय बीएड स्काउट गाइड प्रशिक्षण शिविर शहीद कैप्टन विजयप्रताप सिंह महाविद्यालय आवाजापुर चंदौली प्रशिक्षण के चौथे दिवस पर कार्यक्रम गुरुवार को 10:30बजे महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. रमेश कुमार भारती व जिला स्काउट मास्टर जेपी रावत के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रैली को विद्यालय प्रांगण से रवाना किया गया l वही जो पियेगा दारू उसका बेटा लगायेगा झाड़ू स्लोगन के साथ लोगों को जागरूक कर रोल प्ले किया गया l झांकी को महाविद्यालय प्रांगण से शुरुआत कर आवाजापुर होते हुए श्रीकांतपुर शहीदगांव भ्रमण कर पुनः महाविद्यालय प्रांगण मे आकर समाप्त की गई l इस दौरान स्काउट की बच्चियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया l
प्राचार्य श्री भारती ने कहा स्काउट की टोली द्वारा नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत रोल प्ले कर"नशा मुक्त भारत अभियान" के तहत, स्कूलों में विद्यार्थियों के बीच जीवन कौशल और नशीली दवाओं पर जागरूकता एवं ज्ञान बढ़ाने के उद्देश्य से शिक्षकों द्वारा नवचेतना प्रशिक्षण पैकेज का प्रसार व कार्यान्वयन किया जा रहा है। स्कूल जाने वाले बच्चों में मादक पदार्थों के सेवन की शुरुआत में रोकथाम एवं स्थगन कार्यान्वयन कर स्काउट गाइड की बच्चियों द्वारा भारत माता, सावित्रीबाई फुले, झांसी की रानी, छठ पूजा, होली, अनेकता में एकता, हिंदू मुस्लिम सिख इसाई, रोल प्ले कर समाज को जागरूक किया गया l
इस अवसर पर सुनील कुमार वर्मा ,कमलेश यादव, सतीश यादव, पियूष पांडे, सिकंदर कुमार, अजीत कुमार, सुनील शर्मा, सुनिल सिंह, अभिनाश, आनंद पांडे ट्रेनर महेंद्र कुमार इस कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसिल स्काउट महेंद्र कुमार ने किया l
0 टिप्पणियाँ