Hot Posts

6/recent/ticker-posts

ट्रेन से टकराई जेसीबी, कोई जनहानि नहीं

न्दौली,
मुगलसराय l थाना क्षेत्र के सीतापुर नींबूपुर गांव के बीच स्थित मानव रहित रेलवे क्रॉसिंग पर जेसीबी व मुंबई लोकमान्य तिलक सुपर फास्ट एक्सप्रेस में रविवार को 11:30 बजे टक्कर हो गई l जिसमें किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है l ट्रेन व उसमें सभी सवारियां सकुशल हैं l




सीओ अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि कंस्ट्रक्शन कर रहे लोगों की लापरवाही से बिना फाटक क्रॉसिंग पार कर रहे जेसीबी से ट्रेन टकरा गई। दुर्घटना में ट्रेन का इंजन क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं जेसीबी के परखच्चे उड़ गए। ट्रेन का ड्राइवर दुर्घटना में घायल हो गया है जिसे वाराणसी में रेफर कर दिया गया है l

घटना स्थल पर उपस्थित लोगों की माने तो रेलवे ट्रैक के किनारे ठेकेदार कंस्ट्रक्शन का कार्य कर रहा था तभी जेसीबी टकराई l टक्कर इतनी भयंकर थी कि जेसीबी क्षतिग्रस्त हो गई और ट्रेन चालक भी घायल हो गया। तेज आवाज के साथ ट्रेन में लगे ब्रेक से यात्रियों को अनहोनी की आशंका हुई। जिससे वहाँ चीख पुकार मच गयी l घटना के बाद लगभग घंटे तक ट्रेन वही रुकी रही l 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ