यूपी पुलिस परीक्षा पुनः कराने पर सरकार राजी,धरना में दया सर ने निभाई भूमिका:पियूष यादव

चंदौली, 
कमालपुर।यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा बहाली को लेकर इको गार्डेन लखनऊ में होने वाले धरना में चन्दौली जनपद के नेतृत्व करने में दया सर ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।युवाओं के धरना प्रदर्शन को देखते हुए सरकार ने पुनः परीक्षा कराने पर राजी हुआ।इसको देखते हुए दया सर के चन्दौली आने पर छात्र नेता पीयूष यादव के नेतृत्व में युवाओं ने माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया।


दया सर ने कहा कि युवा पुलिस परीक्षा में शामिल होने के लिए दिन रात मेहनत किया।जबकि बीते 17 और 18 फ़रवरी को हुए भर्ती परीक्षा का पेपर लीक हों गया।इससे कड़ी मेहनत कर परीक्षा की तैयारी करने वाले लाखों परीक्षार्थियों के मेहनत पर पानी फिर गया।बीते दिनों युवाओं के युवाओं के साथ लखनऊ के इको गार्डेन में विरोध - प्रदर्शन किया गया।

इससे युवाओं के दबाव में सरकार परीक्षा रद्द कर पुनः परीक्षा कराने का आश्वासन दिया।छात्र नेता पीयूष यादव ने कहा कि प्रदेश सरकार से मांग करता हूं कि पुलिस परीक्षा का पेपर लीक करने वालो पर सख्त कार्रवाई करे।ताकि भविष्य में कोई पेपर लीक ना हों l

इस अवसर पर छात्र नेता पीयूष यादव,रणवीर कुमार,आनंद कुमार,अमित कुमार,हेमंत कुमार लालू,अंकित आदि उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा