रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर
चंदौली,
सकलडीहा : गुरु रविदास जयंती समारोह समिति, कटसिल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को गुरु रविदास मंदिर हेतु भूमि-आवंटन के लिए एसडीएम, सकलडीहा को प्रार्थना-पत्र दिया । एसडीएम अनुपम मिश्रा ने ग्रामसभा-अध्यक्ष/प्रधान एवं लेखपाल को भूमि-आवंटन हेतु प्रस्ताव बनाने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान करने का आश्वासन दिया ।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा कटसिल में गुरु रविदास जयंती समारोह समिति के द्वारा लगभग 40 वर्षों से गुरु रविदास जयंती समारोह मनाया जा रहा है । उक्त समिति के द्वारा आराजी नंबर 444 की बंजर भूमि पर स्थायी रूप से गुरु रविदास मंदिर का निर्माण भी किया गया है । समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य गुरु रविदास मंदिर हेतु उक्त भूमि का आवंटन कराना चाहते हैं ।
इस संदर्भ में प्रख्यात साहित्यकार एवं GOAL के महासचिव देवचंद्र भारती 'प्रखर' के द्वारा दो ऑनलाइन प्रार्थना-पत्र प्रेषित किये गये थे, जिनकी संदर्भ संख्या 40019623012112 एवं 40019623012183 है । संबंधित लेखपाल मनीषा श्रीवास्तव के आख्यानुसार मंदिर हेतु भूमि-आवंटन के लिए ग्रामसभा का प्रस्ताव अनिवार्य है, जिसके लिए एसडीएम की स्वीकृति अपेक्षित थी ।
इसी संदर्भ में उक्त समिति के द्वारा आज दिनांक 2 फरवरी 2024 को एसडीएम अनुपम मिश्रा को प्रार्थना-पत्र दिया गया । एसडीएम मिश्रा जी ने प्रार्थियों को गुरु रविदास मंदिर हेतु उक्त भूमि को आवंटित करने का आश्वासन दिया है ।
इस अवसर पर 'गुरु रविदास जयंती समारोह समिति' कटसिल के अध्यक्ष गुलाब भारती, उपाध्यक्ष मिट्ठू प्रसाद, प्रबंधक जयश्री प्रसाद, कोषाध्यक्ष गंगा प्रसाद, महामंत्री जयप्रकाश राही, लेखपाल मनीषा श्रीवास्तव और संजय कुमार 'दिनकर' आदि लोग उपस्थित रहे ।
0 टिप्पणियाँ