मानव रहित रेलवे क्रासिंग बंद किए जाने का ग्रामीणों ने किया विरोध ,वैकल्पिक रास्ते की मांग

न्दौली,
पङाव l मुगलसराय कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत हृदयपुर गांव के समीप मानव रहित रेलवे क्रासिंग के बंद होने की सूचना मिलने पर मंगलवार को हृदयपुर ग्रामवासी व आसपास के ग्रामीण लाम बंद होकर क्रासिंग के पास हंगामा करने लगे। मानव रहित रेलवे क्रासिंग बंद किए जाने का जमकर विरोध करते हुए वैकल्पिक रास्ते की मांग किया गया।

फोटो, हृदयपुर रेलवे क्रासिंग बंद किए जाने पर हंगामा करते ग्रामीण

गांव के प्रदर्शन करने वाले ग्रामीणों ने बताया कि यह अंडरपास कई गांवों जैसे भुजहुवां,सैदपुरा,खजूरगांव, परोरवां मन्नापुर,खुटहां, ब्यासपुर,पुरैनी साहूपुरी को जोड़ता है।साथ ही पङाव से पीडीडीयू रेलवे स्टेशन को जोङता है। इसी रास्ते बच्चों को स्कूल जाना-आना होता है। हालांकि मौके पर मुगलसराय कोतवाली पुलिस समेत सीओ अनिरुद्ध सिंह पहुंच कर प्रदर्शनरत ग्रामीणों को समझाने बुझाने में जुट गए हैं।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की बातों और मांगों को सुनकर वास्तविकता से रूबरू कराया। मौके पर अधिकारियों ने कहा कि रेलवे अंडरपास बनाने के लिए मानव रहित क्रासिंग बंद किया जा रहा है। सरकार द्वारा पास हृदयपुर मानव रहित रेलवे क्रासिंग पर अंडरपास निर्माण की प्रक्रिया की जा रही है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा