लखनऊ ,
- चन्दौली l सूबे के मुखियाने जहां अपराध व अपराधियो पर नकेल कसने के लिए पूरी ताकत लगा दी है , वहीं अपराधी नए अंदाज में अपराध कर पुलिस को चकमा देने में सफल हो रहे है l ताजा मामला यूपी के जनपद चंदौली के धानापुर थानां क्षेत्र के खड़ान कवई पहाड़पुर गाँव के पास का है जहाँ इंटरमिडीएइट का परीक्षा देकर अपने घर लौट रहे परीक्षार्थी को हमलावरो ने लूटपाट कि कोशिश की है l
आपको बता दें कि धानापुर क़स्बा निवासी अयान खान पुत्र मुस्लिम खान इंटर मीडिएट का परीक्षा देकर बाइक से अपने घर लौट रहा था कवई पहाड़पुर के पास पहुंचा ही था कि रास्ते में आधा दर्जन नकाबपोश लुटेरे हाथ मारकर रुकने का इशारा करने लगे बाइक नहीं रुकी तो लुटेरों ने लाठी से हमला कर दिया जिससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गयी बाईक को लेकर भागने लगा तो अयान ने शोर मचाना शुरू कर दिया शोर सुनकर लोग दौड़े तो लुटेरा बाइक छोड़कर फरार हों गया भुक्तभोगी ने धानापुर थाने में लिखित तहरीर देकर लुटेरों कि गिरफ़्तारी कि मांग की है l
अयान के बड़े भाई तवरेज खान ने बताया कि अयान इंटर मीडिएट का छात्र है बोर्ड कि परीक्षा देने एवती गया था परीक्षा देकर कमालपुर खड़ान मार्ग से वापस अपने घर आ रहा था कि रास्ते में कवई पहाड़पुर के पास आधा दर्जन युवक अपने मुँह को बाधे हुए थे बाइक रुकने का इशारा किये बाइक नहीं रुकी तो डंडे से हमला कर दिए जिससे अयान को गंभीर चोट आयी है और बाईक लेकर भागने लगे अयान के शोर मचाने के बाद आस पास के लोगों ने बाइक लेकर भाग रहे ब्यक्ति को सामने से घेर लिया अपने को घिरता देख लुटेरा बाइक छोड़कर भाग गया इस घटना से क्षेत्र में भय का माहौल बना हुआ है
इस सम्बन्ध में थाना प्रभारी प्रशांत सिंह ने बताया कि क्षेत्र में गैंग बनाकर लूट करने वाले ब्यक्तियों को बक्शा नहीं जायेगा अज्ञात लोगों खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है और जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा
0 टिप्पणियाँ