रिपोर्ट l संजय कुमार दिनकर
(लखनऊ )चंदौली, धानापुर l भारत स्काउट गाइड उत्तर प्रदेश जनपद चंदौली के तत्वाधान में आयोजित पांच दिवसीय बीएड स्काउट /गाइड प्रशिक्षण शिविर शहीद कैप्टन विजय प्रताप सिंह पीजी महाविद्यालय आवाजापुर चंदौली का शुक्रवार को समापन किया गया l कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ रमेश कुमार भारती द्वारा माँ सरस्वती के तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया l जिसमे प्रतिभागी छात्र/छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से कार्यक्रम की सुन्दर प्रस्तुति किया l
सभा को संबोधित करते हुए महामहिम राष्ट्रपति द्वारा सम्मानित जे.पी.रावत ने कहा कि स्काउट/ गाइड विधा से मानसिक शारीरिक और बौद्धिक विकास होता है l गाइड प्रशिक्षण लेने से आपातकालीन समस्याओं से समाधान पा सकते हैं l
विशिष्ट अतिथि डॉ.दीपक सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि स्काउटिंग एंड गाइडिंग लड़कों और लड़कियों के लाभ के लिए डिज़ाइन की गई अच्छी नागरिकता के लिए एक स्वीकृत प्रकार का चरित्र प्रशिक्षण और तैयारी है, जो जिम्मेदारी और भरोसेमंद प्रेम की भावना का प्रतीक है स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम से कौशल विकास होता है जिससे प्रशासनिक मजबूती मिलती है l
इस अवसर पर पियूष पांडे जी बीएड विभाग के विभाग अध्यक्ष श्री सुनील कुमार वर्मा जी,कमलेश, सतीश यादव, सिकन्दर, आईटीआई प्राचार्य अजीत कुमार, सुनिल कुमार शर्मा, अंसार अहमद, संतोष कुमार, अविनाश कुमार, जमुना प्रसाद,सुनील सिंह, आनंद पांडे व सहायिका ट्रेनर अन्नू विश्वकर्मा सहित बीएड के छात्र छात्राएं उपस्थित रहे l इस कार्यक्रम का संचालन जिला ट्रेनिंग काउंसलर स्काउट महेंद्र कुमार ने किया
0 टिप्पणियाँ