एसडीएम ने दिखाई तत्परता, एक माह में 145 मुकदमों का किया निस्तारण
पैमाईस, फाट बटवारा और अपील सहित अन्य मामलों में सुनवाई तेजी
चन्दौली,
सकलडीहा l उपजिला मजिस्टे्रट के न्यायालय से लम्बीत वादों का तेजी से निस्तारण होने पर वादकारियों में खुशी का माहौल है। शनिवार को उपजिला मजिस्टे्रट अनुपम मिश्रा ने विभिन्न प्रकार के कुल 145 मुकदमों के निस्तारण के बारे में जानकारी दिया। सकलडीहा तहसील के अधिवक्ताओं के सहयोग का सराहना भी किया।
गांव गिरांव के गरीब पैमाईस, राजस्व, फाट बंटवारा, अपील, 38 टू संशोधन, चकमार्ग, पीटीसन आदि मुकदमों के निस्तारण को लेकर लम्बे समय से तहसील का चक्कर काट रहे विभिन्न लम्बित मामलों के निस्तारण को लेकर संज्ञान लिया और बगैर कोई पैरवी के वादकारियों गरीबों को त्वरित न्याय दिलाने के लिये एसडीएम न्यायालय में 105 और एसडीएम न्यायिक न्यायालय की 40 लम्बीत मुकदमे मार्च महीने में निस्तारण किया है। एसडीएम न्यायालय से मिल रहे न्याय को लेकर वादकारियों में खुशी की लहर है।
उपजिला मजिस्टे्रट अनुपम मिश्रा ने बताया कि मार्च माह के अंत तक कुल 145 मुकदमों का निस्तारण किया गया है। जिसमें अधिवक्ताओं का भरपूर सहयोग मिला है। इससे लम्बे समय से परेशान गरीब वादकारियों को काफी सहुलियत हुआ है।
इस मौके पर एसडीएम पेशकार आनंद श्रीवास्तव, प्रशांत सहित अन्य रहे।