लखनऊ, वाराणसी l जनपद के मिर्जामुराद थाना के कछवांरोड क्षेत्र के डंगहरिया गांव (मिर्जामुराद) स्थित एक पेट्रोल पंप के सामने हाइवे पर गुरुवार की सुबह शादी समारोह से वापस घर लौट रहे बाइक सवार गौरव मिश्रा पुत्र ओमकार मिश्रा उम्र 19वर्ष व सुरेन्द्र कुमार मिश्रा उम्र 55वर्ष को अज्ञात ट्रक पीछे से धक्का मार भागने में सफल रहा l ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलीस ने ईलाज के लिए ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया जहां ईलाज के दौरान गौरव की मृत्यु हो गई और सुरेन्द की हालत गम्भीर बनी हुईं है l
मिली जानकारी के अनुसार मिर्जामुराद क्षेत्र के भिखीपुर गांव निवासी सुरेन्द्र कुमार मिश्रा अपने भतीजे गौरव मिश्रा के साथ बुधवार को एक शादी समारोह में भदोही जिले के गोपीगंज गये थे।गुरुवार की सुबह वापस घर आते समय डंगहरिया गांव के सामने हाईवे पर प्रयागराज की तरफ से आ रही एक अज्ञात ट्रक ने बाइक में पीछे से धक्का मार दिया।जिससे बाइक सवार हाईवे के किनारे बने नाले जा गिरे।
ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना पुलिस को दिया गया।सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने दोनों घायलों को इलाज हेतु एम्बुलेंस से खजुरी स्थित सूर्यांश हॉस्पिटल में भर्ती कराया जहां गौरव की हालत चिंताजनक होने पर ट्रॉमा सेंटर के लिये रेफर कर दिया।ट्रॉमा सेंटर में इलाज के दौरान गौरव की दोपहर मौत हो गई।मृतक युवक अपने दो छोटी बहनों अजंली और चुलबुली में इकलौता भाई था व इंटर पास करने के बाद मेडिकल का तैयारी कर रहा था।मृतक के पिता एक प्राइवेट कंपनी में काम करते है इस समय वो दर्शन करने के लिए बैजनाथ धाम गए हुए है।मृतक के मौत की सूचना मिलते है परिवार में कोहराम मच गया।वही गम्भीर रूप से घायल सुरेन्द्र का एक पैर व एक हाथ फैक्चर होने साथ ही सर फट गया है जिनका इलाज चल रहा है।
घटना के बाद अज्ञात ट्रक चालक वाहन समेत भाग निकला।
0 टिप्पणियाँ