Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मालगाड़ी के कोयला बोगी में लगी आग,मचा हड़कंप

चंदौली,
डीडीयू नगर। डीडीयू गया रेल रूट पर गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन के पास गुरुवार की भोर में कोयला लदे मालगाड़ी की बोगी में आग लग गई।जिससे रेलकर्मियों में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड ने प्रयास कर आग बुझाई।तब जाकर लाेगों ने राहत की सांस ली। आग बुझने के बाद मालगाड़ी काे आगे के लिए रवाना किया गया।

झारखंड से कोयला लेकर मालगाडी़ डीडीयू की तरफ चली थी। ट्रेन गंजख्वाजा रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल न होने के कारण खड़ी थी। इस बीच भोर में तीन बजे किसी तरह कोयले में आग लग गई। कोयला से धूंआ निकलता देख चालक ने इसकी सूचना कंट्रोल को दी। वहीं आस पास काम कर रहे रेल कर्मियों में हड़कंप मच गया।

 रेलकर्मियों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन को दी। सूचना पाकर मुगलसराय फायर स्टेशन यूनिट मौके पर पहुंची और एक घंटे के प्रयस से आग बुझाई। आग बुझने के बाद ट्रेन को आगे के लिए रवाना किया गया। इस संबंध में मुख्य अग्निशमन अधिकारी कुमार रमाशंकर तिवारी ने बताया कि कोयले में आपसी घर्षण के कारण धुंआ निकल रहा था।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ