ट्रेन की चपेट मे आने से छात्रा की हालत गंभीर, ट्रॉमा सेंटर वाराणसी रेफर

स्कॉलरशिप का पैसा निकालने जा रही थी सहज जन सेवा केन्द्र 

चन्दौली,
सकलडीहा l क्षेत्र के चतुर्भुजपुर स्थित रेलवे क्रासिंग पर मंगलवार की दोपहर लगभग 1:30 बजे डैना गांव निवासिनी प्रतिभा यादव पुत्री अमरनाथ यादव स्कॉलरशीप का पैसा निकालने सहज जन सेवा केन्द्र जाने के लिए फाटक पार कर रही थी कि डाउन लाइन में आ रही ट्रेन की चपेट मे आ गई l आसपास के लोगों ने परिजनों को सूचना देते हुए तत्काल एम्बुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल भेजा l जहां हालत गंभीर देख डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद ट्रामा सेन्टर वाराणसी के लिए रेफर कर दिया l

फोटो: ट्रेन की चपेट मे आने के बाद पटरी पर विछिप्त पड़ी प्रतीभा

 सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के डैना गांव निवासी अमरनाथ यादव के एक पुत्र बबलू और दो पुत्रियों में राधिका व सबसे छोटी पुत्री प्रतिभा है जो सकलडीहा पीजी कालेज की प्रथम वर्ष की छात्रा है l स्कॉलरशीप का पैसा निकालने के लिए रेलवे क्रासिंग पार कर सहज जन सेवा केन्द्र जा रही थी कि डाउन लाइन से आ रही ट्रेन की चपेट में आने से गम्भीर रूप से घायल हो गई l

सकलडीहा कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि ट्रेन की चपेट मे आने से छात्रा घायल हुई है l 

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा