आबकारी विभाग सैयदराजा थाना बरामद शराब को लेने में कर रहा आनाकानी

रिपोर्ट। संदीप कुमार मुगलसराय

चंदौली,
डीडीयू नगर। डीडीयू रेल मंडल के सैयद राजा और चंदौली के बीच में रेलवे सुरक्षा बल मानस नगर पोस्ट ने साढ़े ग्यारह बजे रात में मालगाड़ी पर शराब लादते समय शराब के साथ दो शराब तस्कर को गिरफ्तार किया। आरपीएफ ने इसकी सूचना आबकारी विभाग व सैयद राजा थाने को दिया। आबकारी विभाग व सैयदराजा पुलिस बरामद शराब को लेने से इनकार कर दिया। बरामद शराब की कीमत एक लाख रुपए से ज्यादा बताया
जा रहा है।

 गौर तलब हो कि गत माह पूर्व
आरपीएफ ने शराब पकड़ा था। उसे दौरान भी आबकारी विभाग व थाने की पुलिस शराब लेने से आनाकानी करने लगी। काफी हो हल्ला होने पर अधिकारियों के निर्देश पर बरामद शराब को आबकारी विभाग ने लिया। पुलिस अधीक्षक के हस्तक्षेप पर सिविल पुलिस भी सक्रिय हो गई थी। शनिवार को बरामद शराब को लेने में जिला आबकारी व सैयदराजा सुबह से शाम कर दिया। 

ऐसे में चर्चा है कि आबकारी विभाग शराब तस्करी रोकने में कितना सफल होगा।इस बाबत मानस नगर पोस्ट के प्रभारी निरीक्षक रंजीत कुमार ने बताया कि जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि मेरे पास रखने के लिए जगह नहीं है। वहीं सैयदराजा थाना पुलिस भी बरामद शराब लेने में आनाकानी कर रही है।जो एक बड़ा विडम्बना है।

इस घटना से लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा