सड़क हादसा :अनियंत्रित बाइक सवार पुलिया से टकराये,एक की हालत गंभीर

चन्दौली,
सकलडीहा l कस्बा स्थित प्रतिमा पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार की देर शाम एक बाइक पर बैठे दो युवक अनियंत्रित होकर पुलिया से टकरा गये। जिसमें दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। ग्रामीणों की मदद से कोतवाली पुलिस ने सकलडीहा सीएचसी से जिला अस्पताल भेजा। एक की हालत गंभीर होने पर परिजन ट्रामा सेंटर ले गये। जहां ईलाज जारी है l घटना को लेकर परिजन काफी परेशान है।

धानापुर कस्बा निवासी 20 वर्षीय शाहिद पुत्र नौसाद चंदौली सदर के वार्ड नंबर सात किदवई नगर में रहकर अपने पिता के साथ मछली का व्यापार करता है। मंगलवार की देर रात शाहिद अपने दोस्त 18 वर्षीय निशार के साथ धानापुर अपने घर से कुछ सामान लेकर चंदौली नानी के घर आ रहा था। जैसे ही दोनों सकलडीहा पेट्रोल पंप के समीप पहुचे की अचानक उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और दोनों सड़क किनारे पुलिया से जा टकराये l घटना में शाहिद के सर में गंभीर चोट आई। जिससे दोनों सड़क किनारे बेहोश हो गए।

 रास्ते से गुजर रहे लोगो ने देखा तो तत्काल घटना की जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुची पुलिस ने दोनों को सकलडीहा सीएचसी से 108 एम्बुलेंस के माध्यम से जिला अस्पताल में भर्ती कराया ।जहा चिकित्सकों ने इलाज़ के दौरान शाहिद की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा