चंदौली,
चहनियाँ l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के पदाधिकारियों ने युवा मण्डल अध्यक्ष वाराणसी मनमन सिंह के नेतृत्व में चहनिया ब्लॉक के लच्छूब्रम्ह बाबा के प्रांगण में दिल्ली मे चल रहे किसान आन्दोलन संयुक्त मौर्चा के निर्देश पर सरकार के खिलाफ शनिवार को प्रदर्शन कर विरोध जताया l वहीं उन्होंने कहा उनकी मांगे पूरी होने तक अनवरत तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा l
मनमन सिंह ने बताया कि दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन को लेकर सरकार गंभीर नहीं होती है, 23 फसलों पर एमएसपी यानी न्यूतम मूल्य का फार्मूला तय नहीं करती है, किसानों का कर्ज माफ कर 60साल से अधिक उम्र के किसानों को पेंशन देने पर राजी नहीं होती है तब तक अपनी मांगें मनवाने को लेकर सरकार के विरुद्ध अनवरत धरना प्रदर्शन चलता रहेगा l
धरना प्रदर्शन करने वालो में भारतीय किसान मजदूर सयुक्त यूनियन के मण्डल सलाहकार वाराणसी पिन्टू पाल मण्डल सचिव वाराणसी अखिलेश यादव युवा जिलाध्यक्ष चन्दौली बिजयकान्त पासवान जिला मिडिया प्रभारी चन्दौली संजय कुमार दिनकर मण्डल मिडिया प्रभारी वाराणसी दिलावर यादव नया पंचायत सलेमपुर संगठन मंत्री गोलू यादव इत्यादि मौजूद रहे l
0 टिप्पणियाँ