रिपोर्ट ! संदीप कुमार
चन्दौली,डीडीयू नगर। जय हिंद नेशनल पार्टी की नगर के एक लान में हुई बैठक में लोक सभा चुनाव की तैयारी पर चर्चा की गई। इस दौरान पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ आशीष श्रीवास्तव ने संजय कुमार सिन्हा को चंदौली से प्रत्याशी घोषित किया। डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि उनकी पार्टी व्यवस्था परिवर्तन की लड़ाई में जुटी है।
बैठक में मुख्य अतिथि डॉ आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि वर्ष 2020 में उनकी पार्टी का गठन हुआ। कहा कि लोक सभा चुनाव में पूरे देश में उनकी पार्टी 60 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पहले चरण में चंदौली, फूलपुर, मेरठ, गौतम बुद्ध नगर, उत्तर पूर्वी दिल्ली और लखनऊ से प्रत्याशी घोषित किए गए है। जल्द ही सभी सीटों पर प्रत्याशी कि घोषणा की जाएगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया। संजय कुमार सिन्हा ने कहा कि कृषि, हर घर शिक्षा, हर हाथ रोजगार के मुद्दे पर चुनाव लड़ेंगे।
0 टिप्पणियाँ