Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सरकार छात्रों के कैरियर को दाव पर लगाकर सिर्फ कर रही राजनिति ; अजीत यादव

रिपोर्ट ! संजय कुमार दिनकर

चंदौली,
सकलडीहा l समाजवादी छात्र सभा के नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष अजित यादव का रविवार को समाजवादी छात्र सभा के संयोजक ने नामांकन किया। इस मसले पर नवनियुक्त छात्र सभा उपाध्यक्ष ने छात्रों की आवाज उठाने का संकल्प तय किया।

फोटो: सकलडीहा अलीनगर तिराहा पर छात्र सभा के नारे का स्वागत करते लोग

छात्र सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अजित यादव ने कहा कि सरकार छात्रों के कैरियर को दाव पर लगाकर सिर्फ राजनिति कर रही है। दस साल हो गया गांव गिरॉव के मेहनतकश छात्रों की खून-खराबा का मर्म समझ में नहीं आ रहा है। इस सरकार ने एक भी नौकरी युवाओं को दी नहीं, परिवार के लोग धैर्य खो रहे हैं।

 छात्र संघ के चुनाव से लेकर छात्रों के मूल अधिकार का हनन हो रहा है। छात्र नेताओं ने छात्रों के साथ मिलकर मुफ्त में बिजनेस शुरू करने की मांग की। अंत में छात्रों ने नवनियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष का जोरदार स्वागत किया। 

इस दौरान छात्र नेता सौरभ यादव, ऋषि, विनीत, गोलू यादव, रंजीत यादव , माधव, सौरभ यादव, चंद्रदीप यादव बाबा, ऋषि, अभिषेक, आकाश यादव, संतलाल यादव, अमन पांडे, भारत गुप्ता, अलेक्जेंडर पाल, विनोद यादव, अभिषेक कुमार आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ