शिक्षक एमएलसी ने शिक्षकों से मिलकर समस्याओं से हुए रूबरू

रिपोर्ट। संदीप कुमार मुगलसराय

चन्दौली,
डीडीयू नगर।नगर पालिका इंटर कॉलेज में बोर्ड परीक्षा के कॉपियों की मूल्यांकन में लगे अध्यापकों से शनिवार को शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने मिलकर समस्याओं से रूबरू हुए।आश्वासन दिया कि शिक्षकों की हर समस्याओं को सदन में उठाने का काम किया कर रहे हैं।

बोर्ड परीक्षा की कॉपियों का मूल्यांकन नगर पालिका इंटर कॉलेज में चल रहा है। लेकिन अध्यापकों की तमाम समस्याओं को लेकर शनिवार को शिक्षक एमएलसी लालबिहारी यादव ने पहुंचकर शिक्षकों की समस्याओं से रूबरू हुए। आश्वासन दिया कि शिक्षकों की प्रत्येक समस्याओं को सदन में उठाने का काम हमारे द्वारा किया जा रहा है। 

इसमें वित्त विभिन्न शिक्षकों की मानदेय, पेंशन बहाली, विभाग के बाबुओं द्वारा घूसखोरी का खेल चरम पर पहुंच चुका है। जिससे शिक्षक परेशान हो चुके हैं। इन तमाम समस्याओं को लेकर हम लोग सदन से लेकर सड़क तक लड़ने का काम कररहे हैं। लेकिन तानाशाह सरकार शिक्षकों की समस्याओं को दूर करने का काम नहीं कर रही है।

 इस मौके पर इस मौके पर समाजवादी शिक्षक सभा के जिला अध्यक्ष बैजनाथ यादव,मुन्नीलाल,ओमप्रकाश, राजेंद्र पटेल,रामविलास राम, राजेश मास्टर,सुरेश यादव सहित तमाम शिक्षक गण उपस्थित रहे।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा