Hot Posts

6/recent/ticker-posts

दो सड़क दुर्घटनाओं में दो की मौत, एक घायल

हाइवे पर खड़ी ट्रके बन रही जानलेवा, जिम्मेदार मौन

रिपोर्ट ! आनन्द त्रिपाठी

खनऊ,वाराणसी l कछवांरोड मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के ठठरा गांव (तमाचाबाद) स्थित सूरज ढाबा के पास हाईवे पर गुरुवार की देर रात शिवपुर तरना से ब्रेड लेकर प्रयागराज जा रही फेमिली ब्रेड की मिनी ट्रक हाईवे के किनारे खड़ी कंटेनर में पीछे से जा भिडी l जिसमें मिनी ट्रक के खलासी बड़ागांव थाना क्षेत्र के खुर्द कृष्णापुर गांव निवासी राजेन्द्र यादव पुत्र स्व. लालता यादव उम्र (55) वर्ष की केबिन में फसकर घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई l वही शिवपुर थाना क्षेत्र के गणेशपुर निवासी चालक सेवालाल मामली रूप से चोटिल हो गया।

फोटो : मृतक राजेन्द्र यादव की फाइल फोटो

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे कछवांरोड चौकी प्रभारी राजकुमार वर्मा ने मिनी ट्रक के केबिन को राड से चड़वाकर घण्टो मसक्कत के बाद खलासी के शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम हेतु भेजवाया। दुर्घटना के बाद चालक हाइवे पर खड़ी कंटेनर लेकर प्रयागराज की तरफ भाग निकला।मृतक तीन पुत्र व दो पुत्रीयो का पिता बताया गया। घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली में रह कर काम कर रहे मृतक के दो बेटे घर के लिये निकल पड़े ,जबकि एक बेटा बिहार में नौकरी करता है वो भी घर के लिये निकल पड़ा।

बताते चले की कछवांरोड से लेकर मिर्जामुराद क्षेत्र के मेहदीगंज भिखारीपुर तक ढाबे के चलते हाइवे पर ट्रको की लाइने लगी रहती है जिससे अक्सर दुर्घटना होती रहती है अभी बीते 23 फ़रवरी 2024 को भिखारीपुर में खड़ी कन्टेनर में पीछे से मालवाहक पीकप घुस गई थी जिसमे एक की मौत और दर्जन भर घायल हो गये थे।

वही दूसरे घटना, क्षेत्र के रूपापुर ओवरब्रिज पर शुक्रवार की सुबह सात बजे हुई डीसीएम (ट्रक) खड़ी कर टायर चेक कर रहे आजमगढ़ जिले के जीयनपुर थाना क्षेत्र के छत्तरपुर खुशहाल निवासी ट्रक चालक रामायण यादव पुत्र अछेवर यादव उम्र (50) वर्ष की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई।

फोटो : मृतक रामायण यादव की फाइल फोटो

ग्रामीणों की सूचना पर फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे दरोगा राम चन्द्र यादव ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजकर मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दिया।मृतक चार भाइयों में सबसे छोटा व दो पुत्र व चार पुत्रियों का पिता बताया गया।मृतक ट्रक चालक के पुत्र के तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मिर्जामुराद पुलिस मुकदमा दर्ज कर वाहन चालक के तलाश में जुट गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ