Hot Posts

6/recent/ticker-posts

कांशीराम के जन्मदिन पर पिछड़ों का उमड़ा हुजूम

खनऊ,
चन्दौली l सदर स्थित दुल्हन वाटिका मे शुक्रवार को बामसेफ डीएस4 और बसपा के माध्यम से दलित राजनीति का लोहा मनवाने,हरवाहा से हाकिम बनवाने तथा उत्तर भारत के दलितों, पिछड़ो और अल्पसंख्यकों को पहली बार सत्ता के शिखर तक पहुँचाने तथा घर घर मे नेता पैदा करने वाले महानायक,भारतीय राजनीतिज्ञ एवं समाज सुधारक मा0 कांशीराम की 90वीं जयंती हर्षोल्लास से मनाई गयी l वहीं कार्यक्रम मे दलितों, पिछडो और अल्पसंख्यको के उमड़े हुजूम ने डॉ.अम्बेडकर और कांशीराम के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर ह्रदयाँचल की अनंत गहराइयों एवम् नम आँखों से स्मरण कर पुष्प अर्पित किया l

फोटो : दुल्हन वाटिका चंदौली में कांशीराम की जयंती पर लोगों को सम्बोधित करते डॉ. विनोद कुमार

मुख्य अतिथि डॉ विनोद कुमार (बसपा मंडल को-आर्डिनेटर वाराणसी) ने कहा कि कांशीराम साहब नहीं होते तो आज यहाँ दलित पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज पंचायत करने के लायक नहीं होता l जिस समाज को गाँव की गलियों मे भी घूमने का अधिकार नहीं था, उस समाज को कांशीराम साहब ने विधानसभा और लोकसभा की पंचायत मे भेजने का काम किया l जो कभी ललुआ समाज ग्राम पंचायत का मुँह नहीं देखा था उसको पंचायत विभाग से लेकर तमाम विभागों का मंत्री बनाया l नब्बे की दशक से लेकर आजतक विरोधी पार्टियां भी मुख्यमंत्री से लेकर राजयपाल और राष्ट्रपति बनाने को मजबूर हो गयी है l आज बहन कु0 मायावती का ही हनक है कि भारतीय जनता पार्टी भी द्रोपदी मुर्मू जैसी आदिवासी महिला को भी राष्ट्रपति बनाने पर मजबूर हुई l इसलिए अब वक्त आ गया है कि बहन मायावती को प्रधानमंत्री बनाकर मान्यवर कांशीराम साहब के अधूरे सपने को पूरा किया जाय l

फोटो: कांशीराम जयंती पर दुल्हन वाटिका चन्दौली में उमड़ा जन सैलाब

विशिष्ट अतिथि हेमंत कुशवाहा ने कहा कि भाजपा सपा ने बारी बारी से पिछड़े समाज को छलने का काम किया l अगर वास्तव मे पिछड़े समाज को जगाने उनको हक अधिकार और सम्मान दिलाने के साथ साथ आर्थिक राजनैतिक और शैक्षिक अधिकार देने का काम किसी ने किया तो मात्र वह महापुरुष व मसीहा मान्यवर कांशीराम साहब जी थे और बहुजन समाज पार्टी है l बसपा सरकार में सभी समाज का भला होता था, अब वक्त आ गया है की सपा भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देते हुए बसपा के प्रत्याशी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाया जाय l

वहीं जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रधान ने कहा  कांशीराम के जन्मदिन मनाने का असली तोहफा होगा कि चन्दौली की जनता 2024 के लोक सभा चुनाव में बसपा प्रत्याशी को भारी से भारी मतो से विजयी बनाकर बहन कु0 मायावती के हाथों को मजबूत करें l 

 इस अवसर पर सुभाष चन्द्र, पूर्व जिलाध्यक्ष छोटू भारती,डॉ फूलचंद (जिपंस) रमेश कुमार (जिपंस प्रतिनिधि) ओम प्रकाश राजभर, अमरेश एडवोकेट, गायत्री एडवोकेट, पन्नालाल, त्रिलोकी मास्टर, रवि मास्टर, धर्मराज भारती, उमापति, कमलाकांत बिन्द, बाबूनंदन बिन्द, अर्चना देवी, शिला देवी, छविनाथ चौहान, मुकेश कुमार ,राकेश शर्मा, छविनाथ मौर्य ऊर्फ छक्कन चौहान ,आलोक चौहान, रामभोग मौर्य, श्रीकांत मौर्य, महेंद्र बिंद, कमला बिंद, आजम खान, विनोद प्रधान, विजय बहादुर, सहित अन्य बहुजन चिंतको ने संबल प्रदान किया l

कार्यक्रम की अध्यक्षता तिलकधारी बिन्द तथा संचालन राजन खान व संतोष कुमार भारती ने संयुक्त रूप से किया l 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ