Hot Posts

6/recent/ticker-posts

सामुदायिक सेवा गतिविधि से छात्रों में नेतृत्व के गुण और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण एवं व्यक्तित्व होगा विकसित : मो.अनीश

न्दौली, धानापुर l कस्बा स्थित शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धानापुर मे आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम का विशेष शिविर सोमवार को सम्पन्न हो गया l मुख्य अतिथि मो0 अनीश खान और जे पी रावत द्वारा संयुक्त रूप से स्वामी विवेकानंद के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके कार्यक्रम का शुरुआत किया गया l वहीं महाविद्यालय के छात्र छात्राओं द्वारा नुक्कड़ नाटक के माध्यम से दहेज प्रथा, नशा मुक्ति, स्वच्छता, मतदान, इत्यादि पर लोगों को संदेश दिया गया l

फोटो: शहीद हीरा सिंह राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय परिसर में आयोजित सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर को संबोधित करते हुए मो.अनीश खान

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि मो0 अनीश खान (स्कॉलर्स पब्लिक स्कूल के प्रबंध निदेशक) ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना सरकार के द्वारा संचालित वह इकाई है जो विभिन्न सामुदायिक सेवा गतिविधियों से छात्रों में नेतृत्व के गुण और लोकतांत्रिक दृष्टिकोण एवं व्यक्तित्व विकसित करेगी तथा  कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर प्रदान करेगी l मनोयोग से लगे  छात्र छात्रा एक दिन इसी महाविद्यालय से प्रतिभाग कर जनपद से लेकर प्रदेश देश यहीं नहीं विदेशों में भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवायेंगे और माता पिता महाविद्यालय सहित जनपद और प्रदेश देश का सीना गौरवान्वित करेंगे l

वहीं कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जे.पी.रावत (राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक) ने कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विद्यार्थियों में संस्कार,सामाजिक सौहार्द,टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का विकास संभावित है। इन बच्चों ने जो स्वक्षता,बेटी पढ़ाओ - बेटी बचाओ मतदाता जागरुकता आदि का जो संदेश ग्रामवासियों को दिया है उसे जीवन में भी अमल करने की जरूरत है। 

प्राचार्य डॉ सुभाष राम ने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि राष्ट्रीय सेवा योजना का मुख्य उद्देश्य सामुदायिक सेवा के माध्यम से सामाजिक दायित्व, चेतना, स्वप्रेरित अनुशासन तथा श्रम के प्रति सम्मान की भावना विकसित करना है |
कार्यक्रम अधिकारी डॉ. दिनेश कुमार ने कहा कि इस विशेष अभियान के अन्तर्गत सामुदायिक कल्याण को लक्षित कर विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर आधारित अनेक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे | स्वच्छता अभियान एवं पर्यावरण संरक्षण जागरूकता कार्यक्रम, महिला साक्षरता जागरूकता कार्यक्रम, स्वास्थ्य जागरूकता अभियान, लैंगिक भेदभाव मुक्त जागरुकता कार्यक्रम और नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जागरूकता कार्यक्रम जैसे अनेक कार्यक्रम के जरिये निर्धारित मलिन बस्ती के निवासियों को विभिन्न सामाजिक मुद्दों के विषय में जागरूक करना ही लक्ष्य था। शिविरार्थियों को पूरे समर्पण और निःस्वार्थ सेवा भावना के साथ इस सात दिवसीय विशेष अभियान के अंतर्गत सभी कार्यक्रमों में सक्रियतापूर्वक प्रतिभाग करने पर प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। 

 इस अवसर पर डॉ. प्रवेश कुमार सिंह, डॉ. प्रवेश कुमार, डॉ. प्रदीप वर्मा, डॉ. लल्लन भारती, नंदलाल, उपेन्द्र, दशरथ और सभी विशेष शिविरार्थी उपस्थित रहें | 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ