किसान नेता मनमन सिंह के श्रद्धांजलि सभा में शुभचिंतकों का लगा ताता

चन्दौली,
धानापुर l भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी रहे मनमन सिंह के आवास आवाजापुर में शुक्रवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया l जिसमें किसान यूनियन सहित तमाम शुभचिंतकों का ताता लगा रहा। वहीं लोगों ने उनके तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर नम आंखों से याद किया l वहीं युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान ने कहा मनमन सिंह के जाने से किसानों को अपूर्णीय क्षति हुई है जिसकी भरपाई नहीं की जा सकती l

फोटो: किसान नेता मनमन सिंह के गांव आवाजापुर मे श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान सहित अन्य

किसानों मजदूरों की समस्याओं को लेकर लगातार सुर्खियों में रहने वाले मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मनमन सिंह ने भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी के पद पर रहे l जिनका 17 मार्च 2024 को सुबह के लगभग 9: 00 बजे बिजली बोर्ड से मोबाइल चार्जर निकालते वक्त करेंट की चपेट मे आ गए और सदा सदा के लिए काल के गाल में समा गए l

मनमन सिंह अपने दो भाईयों में छोटे थे बड़े भाई का नाम टनमन सिंह है l पूर्व में उनकी पत्नी प्रियंका सिंह की भी प्रसव के दौरान  असामयिक मृत्यु हो गई थी l उनके लुत्फे से एक ही इकलौता पुत्र राज रोशन सिंह है जिसकी उम्र मात्र सात वर्ष है l

इस अवसर युवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान (गुड्डू ) ,जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव, जिला मीडिया प्रभारी संजय कुमार दिनकर , युवा मण्डल सलाहकार वाराणसी पिंटू पाल ,युवा मण्डल सचिव अखिलेश यादव , मण्डल संगठन मंत्री दुर्गेश सिंह , जिला महासचिव गुड्डू शर्मा , तहसील संगठन मंत्री सकलडीहा कृष्णा यादव , ब्लॉक सचिव धानापुर ओमप्रकाश यादव, रामअवतार यादव , तहसील अध्यक्ष सकलडीहा धन्नजय यादव, जिउत पाल, राधेश्याम पाल, निरंजन पाल, सहित संगठन के पदाधिकारी व अन्य मौजूद रहे ।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा