नौ दिन बाद भी पुलिस वाहन पर धक्का मारने वाले चालक को ढूंढ़ने में पुलिस असफल

कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती थी पुलिस वाहन

बथावर गांव के समीप बीते नौ दिन पूर्व हुई थी घटना

चन्दौली,सकलडीहा l कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव के समीप बीते नौ दिन पूर्व गुरूवार की देर रात करीब सवा दो बजे अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पीकप वाहन ने पुलिस के स्कॉट वाहन में सामने से जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस स्कॉट वाहन में सवार पांच पुलिसकर्मियों में ड्राईवर सहित चार पुलिसकर्मी बुरी तरह जख्मी हो गये है। सभी घायलों को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भेज दिया।

पुलिस स्कॉट वाहन मऊ जनपद की थी। जो कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में चलती है। पीकअप चालक वाहन छोड़ फरार होगया। नौ दिन बाद भी पुलिस वाहन पर धक्का मारने वाले चालक को कोतवाली पुलिस नही खोज पायी। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

मऊ जनपद के पुलिस की स्कॉट की वाहन कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान के स्कॉट में शामिल होने के लिये जा रही थी। कोतवाली क्षेत्र के बथावर पुलिया के समीप अलीनगर की ओर से तेज रफ्तार में आ रही पीकप अपने साइड से आ रहे पुलिस की स्कॉट वाहन में जोरदार टक्कर मार दिया। पुलिस वाहन में सवार डाईवर सहित चार पुलिस कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गये। 

घटना के बाद पहुंची कोतवाली पुलिस सभी गंभीर रूप से घायल पुलिसकर्मियों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया। नौ दिन बाद भी कोतवाली पुलिस फरार पीकअप चालक को गिरफ्तार नही कर पाया। जबकि पुलिस स्कॉट में तैनात सिपाही की ओर से कोतवाली में घटना की तहरीर दर्ज कराया गया है।

इस बाबत कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर वाहन को सीज कर दिया गया है। शीध्र ही चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा