Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लाखों की कीमत के जेवरात से भरे बैग को जीआरपी ने महिला को लौटाया

रिपोर्ट ! संदीप कुमार

चंदौली,डीडीयू नगर। राजकीय रेलवे पुलिस प्रयागराज के पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह के निर्देश पर रेलवे स्टेशन पर लगातार संदिग्ध व्यक्तियों व संदिग्ध सामानों की जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान प्लेटफार्म नंबर एक/दो पर एक लावारिस हालत में लाखों की कीमत के सोने चांदी के जेवरात से भरा बैंग मिला। पुलिस ने बैंग को थाने ले आई और जांच में जुट गई।

स्थानीय रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया, ट्रेनों में अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों की गिरफ्तारी व बरामदगी तथा माघ मेला वर्ष-2024 व आगामी लोक सभा चुनाव को देखते हुए स्टेशन पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में 
जीआरपी के प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एस एस आई मुन्नालाल,हेड कांस्टेबल संजय यादव,हेड कांस्टेबल बृजेश सिंह, महिला कांस्टेबल अनीता यादव स्टेशन पर संदिग्ध व्यक्तियों की जांच पड़ताल कर रहें थे।

 अभी उन्हें प्लेटफार्म संख्या दो पर एक महिला का लावारिस बैग मिला। जिसमें एक सोने का हार, सोने का झुमका, सोने का मांग टीका, सोने का लॉकेट, एक सोने का मंगलसूत्र, सोने की एक जोड़ी कान की बाली, सोने की एक जोड़ी नाक की कील, सोने का छोटा लॉकेट, चांदी की दो पायल, चांदी की चार जोड़ी बिछिया, नगदी एक हजार रुपए,एक डायरी रहा। पुलिस ने डायरी में लिखे नंबर पर फोन कर बैग छूटने की सूचना दी तभी महिला अपने परिजनों के साथ जीआरपी थाने पहुंच गई l

इस बाबत कविता देवी पत्नी बृजेश यादव निवासिनी थाना धानापुर चंदौली बताया जो बुधवार को मुगलसराय में एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी शादी समारोह से दिलदारनगर जाने के लिए अपने परिजनों के साथ रेलवे स्टेशन पर आई ट्रेन पकड़ते समय महिला ने अपना बैग स्टेशन पर छोड़ दिया l पुलिस ने महिला को बुलाकर आवश्यक कागजी कार्रवाई कर जेवरात महिला को सौंप दिया इस दौरान महिला ने जीआरपी को कोटि-कोटि बधाई देते हुए चली गई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ