लखनऊ,चंदौली l जनपद के बरहनी विकास खण्ड के मनरेगा कर्मचारियों व ब्लॉक कर्मचारियों ने शुक्रवार को काम बंद कर प्रमुख प्रतिनिधि के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया।मौके पर सैयदराजा विधायक सुशील सिंह व बीडीओ बरहनी राजेश नायक को पत्रक देकर गुहार लगाया। चेताया कि मांगे पूरी नहीं हुई तो आगे बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बरहनी ब्लॉक के समस्त कर्मचारियों की ओर से कार्य बहिष्कार करने पर हंगामा हो गया।
कर्मचारियों ने कहा कि शासन के मंशा के अनुरूप पूरी निष्ठा व ईमानदारी से कार्य किया जाता है।आरोप लगाया कि बरहनी प्रमुख प्रतिनिधि महेंद्र सिंह व उनके सहयोगियों की ओर से फर्जी कार्य करवाने का दबाव बनाया जाता है।यदि कर्मचारी गलत कार्य करने पर इंकार करता है तो गाली गलौज दिया जाता है।
जो कर्मचारियों के मान सम्मान के लिए काफी शर्मनाक है।ऐसे परिस्थिति में कर्मचारियों को काम करने में तमाम समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।चेताया कि हमारी मांगो को पूरा नहीं किया गया तो सभी कर्मचारी एकजुट होकर बड़ा आंदोलन करेंगे।
धरना प्रदर्शन में नवनीत उपाध्याय, रमेश सिंह,रंभा सिंह, अमित कुमार, नौशाद अली, रामानंद, संदीप यादव, सम्पूर्णानंद उपाध्याय, सुभाषचंद्र, सोनी देवी, धनंजय कुमार,संतोष यादव, बाबूलाल, मायापति यादव, दिलीप कुमार आदि रहे।
0 टिप्पणियाँ