Hot Posts

6/recent/ticker-posts

शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही एवं शासन के मंशानुरूप कार्य में शिथिलता क्षम्य नहीं : डायट

चंदौली, 
सकलडीहा l नवागत डायट प्राचार्य लालजी यादव नें विकासखंड सकलडीहा अंतर्गत कई परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया l इस दौरान डायट प्राचार्य ने विद्यालयों में मूलभूत सुविधाओं, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र-छात्राओं के पठन-पाठन एवं मिड डे मील संबंधित अन्य बिंदुओं पर निरीक्षण किया l वही शिक्षक डायरी, निपुण भारत लक्ष्य सहित कई खामियां मिलने पर फटकार लगाते हुए सुधार लाने को निर्देशित किया l 

फोटो: डायट प्राचार्य लालजी यादव

 डायट प्राचार्य ने कहा कि शिक्षा गुणवत्ता में लापरवाही एवं शासन के मंशानुरूप कार्य में शिथिलता पर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी l बताते चले की नवागत डायट प्राचार्य लालजी यादव ने कार्यभार ग्रहण करते ही शिक्षा गुणवत्ता में प्रभावी सुधार को लेकर कई परिषदीय विद्यालयों का निरीक्षण किया l वही आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए शिक्षकों को विद्यालय में पठन-पाठन एवं विभागीय कार्यों को संपादित करने के निर्देश दिए l

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ