Hot Posts

6/recent/ticker-posts

विचारधाराओं का गला घोंट कर देश के किसानो, मजदूरों को रौंद रही सरकार:मणिदेव

चंदौली,
सकलडीहा l दिल्ली में हो रहे किसान आन्दोलन के समर्थन में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत की ओर से आगामी 14 मार्च को दिल्ली में महापंचायत का आवाहन किया है। शनिवार को धरहरा में किसानों की मासिक बैठक के दौरान उन्हें घर पर ही रोक दिया। पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत मासिक समीक्षा बैठक बिछिया धरना स्थल पर होनी थी।

फोटो: धरहरा में किसान नेता मणिदेव चतुर्वेदी के आवास पर बैठक के दौरान मौजूद चौकी प्रभारी

 मगर पुलिस प्रशासन ने मुख्यमंत्री के आगमन व लॉ इन आर्डर का हवाला देते हुए मंडल प्रवक्ता वाराणसी मंडल मणि देव चतुर्वेदी और जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान को उनके आवास पर किसानो के साथ रोक दिया। पुलिस का पहरा बिठा दिया। पुलिस प्रशासन के बीच मंडल प्रवक्ता के आवास पर पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओ और किसानों की मीटिंग हुई। दर्जनों किसान मीटिंग में शामिल हुये।

 मंडल प्रवक्ता मणि देव चतुर्वेदी ने बताया कि देश मे अब लोकतंत्र रह ही नही गया है। सत्ताधारी पार्टी जब चाहे तब जनसभा कर सकती है। लेकिन अन्य संगठनों को देश मे शांतिपूर्वक कार्यालय पर मीटिंग करने की मनाही है। शांति ब्यवस्था के नाम पर स्वतंत्रता सेनानियों के ऊपर माल्यार्पण करने से रोक दिया जाता है। देश में विचारधाराओं को गला घोंट घोट कर मारने का काम किया जा रहा है। देश के किसान,मजदूरों को सरकार रौंदने का काम कर रही है। 
जिलाध्यक्ष सतीश सिंह चौहान ने कहा कि आज जिस तरह से हमे प्रशासन ने डिटेन किया है ,ये आम नागरिकों के साथ सौतेला ब्यवहार है। हम किसानों को सरकार कुचलने का प्रयास कर रही है। 14 मार्च को एक बड़ा जत्था किसानों का दिल्ली कूच करेगा। 

बैठक में मणिदेव चतुर्वेदी, छोटे लाल चौहान उर्फ मोछू, जिला उपाध्यक्ष खिचडू चौहान, श्रवण मौर्य, हाकिम सुलेमानी, जीउत मौर्या, प्रभाकर, रामलाल ,महेंद्र राम, सत्येन्द्र आदि उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ