चन्दौली l भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय आह्वान पर शनिवर को देश के अमर सपूत सरदार भगत सिंह की सहादत दिवस के रूप में भाकियू जनपद चन्दौली में वरिष्ठ जिलाउपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह उर्फ गोपाल सिंह के डेयरी फार्म नेगुरा में वाराणसी मंडल अध्यक्ष जितेन्द्र प्रताप तिवारी व युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह और किसान, मजदूरो की उपस्थिति में धूम धाम से मनाया गया।
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह ने कहा कि देश के अमर सपूत सरदार भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव जी को कोटि कोटि नमन करते है साथ ही आजादी के 76 वर्ष 7माह 8दिन बीत जाने के बाद भी पंजाब और हरियाणा के किसान, मजदूरो के साथ आज पुरा देश का किसान सड़कों पर बैठने के लिए बाध्य है देश के मुखिया के लिए इससे बड़े शर्म की बात क्या होगी।
सहादत दिवस में कृष्ण कुमार, राम अवध, अनिल सिंह, महेंद्र साधु, वासुदेव सिंह, लव कुश बाबा, इंद्रजीत मिश्र, पप्पू यादव, अच्छे लाल यादव, रामप्रवेश सिंह, हरिलाल, मोतीलाल रामदेव आदि किसान उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ