आगजनी के पीड़ित परिवार से मिले बसपा लोस प्रत्याशी, प्रशासन से मुआवजा की किया मांग

चंदौली,बलुआ l थाना क्षेत्र के मजिदहा गांव में आगजनी की घटना से पीड़ित परिवार से मिले बहुजन समाज पार्टी चंदौली लोकसभा के प्रत्याशी सतेंद्र मौर्य ने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की l

बीते सोमवार को मजिदहा में विधवा लक्ष्मीना देवी की मड़ई में आग लगने से घर गृहस्थी का पूरा सामान खाक हों गया था जिसकी जानकारी मिलते ही बसपा नेता सतेंद्र मौर्या ने पीड़ित परिवार से मिलकर हर संभव मदद का आश्वासन दिया और प्रशासन से मुआवजे कि मांग किया ।

बसपा प्रत्याशी सतेंद्र मौर्या ने बताया कि बीते सोमवार को होली के दिन मजिदहा में आग लगने कि घटना से खाद्य सामग्री जलकर खाक हों गयी, वही एक मवेशी भी झूलस गया परिवार आर्थिक संकट से जूझ रहा हैं । वहीं प्रशासन के द्वारा कोई मदद नहीं किये जाने से परिवार पर जीविकोपार्जन पर ग्रहण लगा हुआ है वहीं पीड़ित परिवार को जिला प्रशासन से आवास व आर्थिक मदद की मांग है ।

पीड़ित विधवा लक्ष्मीना देवी ने बताया कि सोमवार को होली के दिन बगल के बच्चे पटाखा छोड़ रहे थे जिसकी चिंगारी से मड़ई में आग लगी मेरा गृहस्थी का पूरा सामान जलकर राख हों गया झोपड़ी में बँधी हुई मवेशी भी जल गयी है ग्रामीणों की मदद से तिरपाल लगाकर रहने को विवश हूँ मेरे पास राशन न होने से भोजन के भी संकट से गुजर रही हूँ l

श्यामसुंदर विश्वकर्मा, राजेश भारती दीपू मौर्या, इंद्रजीत मौर्या सहित ग्रामीणों ने जिला प्रशासन का ध्यान आकृष्ट कराकर मुआवजे की मांग की है

लोकप्रिय खबरें

निर्वाचन कार्य में लापरवाही पर छह लेखपालों का वेतन रोका, एसडीएम ने जारी किया नोटिस, तीन दिन में मांगा स्पष्टीकरण

बेकरी दुकानदार से मारपीट करने वाले आरोपी को सकलडीहा पुलिस ने दबोचा

बलुआ में शादी के नाम पर लाखों की ठगी, खरीदारी कराने के बाद दुल्हन फरार

छुट्टी पर घर आए सेना के जवान पर जानलेवा हमला, गांव के चार युवकों ने पीटकर किया लहूलुहान

एमएलसी पद दिलाने के नाम पर 17.22 लाख की ठगी, अलीनगर पुलिस ने वांछित आरोपी को दबोचा

मुगलसराय थाने में पैरवी करने पहुंचे पूर्व फौजी को पीटने का आरोप, एसओ और हमराहियों पर लाठी से मारपीट का दावा