Hot Posts

6/recent/ticker-posts

चोरी के कम्प्यूटर व मॉनिटर के साथ एक शातिर चोर गिरप्तार, पुलिस ने भेजा जेल

आपरेशन त्रिनेत्र के तहत सीसीटीवी कैमरे की मदद से पुलिस को मिली सफलत

चन्दौली,
धीना। स्थानीय पुलिस ने आपरेशन त्रिनेत्र के तहत लगवाए गए सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के मदद से पूर्व में देवकली के पंचायत भवन पर दरवाजे का ताला तोड़कर कम्प्यूटर उपकरण चोरी करने वाले शातिर चोर मदन कुमार बिन्द उर्फ मगनू पुत्र दिवाकर बिन्द निवासी देवकली थाना स्थानीय को देवकली पंचायत भवन से गुरुवार को गिरफ्तार कर कागजी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया। वहीं आरोपी के निशानदेही पर पुलिस ने चोरी हुए सी.पी.यू.मानिटर, प्रिन्टर व दो माउस भी बरामद किया है।

फोटो :थाना धीना पर गिरफ्तार अभियुक्त मदन कुमार बिंद उर्फ मंगनू 

धीना थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि बीते मंगलवार को देवकली के पंचायत भवन पर दरवाजे का ताला तोड़कर चोर कम्प्यूटर उपकरण पर हाथ साफ कर दिए थे।पुलिस चोरी का मुकदमा दर्जकर अगली कार्रवाई में जुट गई थी। पुलिस टीम द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंघालने पर उक्त व्यक्ति को संदिग्ध पाया गया।मुखबीर की सूचना पर चोर की गिरफ्तारी व चोरी के उपकरण बरामद किया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि वह बाहर रहकर प्राइवेट कम्पनी में काम कर कमाता है।लेकिन कुछ दिनों से घर आया हुआ था और पैसे की जरूरत थी।तब पंचायत भवन का ताला तोड़कर उसमें रखा कम्प्यूटर , प्रिन्टर, व अन्य सामान चोरी कर लिया था।

गिरफ्तारी और बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी रमेश यादव, उ0नि0 सतीश प्रकाश चौकी प्रभारी कमालपुर,हे0 कां0 अमित वर्मा,कां0 हरेन्द्र यादव आदि रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ