Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जो गांव गरीब और किसानों की बात करता है किसान उसे वोट करें: राकेश टिकैत

चंदौली,
सकलडीहा, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत बुधवार की देर रात बक्सर से वापस लौटते हुए चंदौली के किसानों से रूबरू हुए। इस दौरान उन्होंने देश की हर सरकारों से किसानों की कर्जा माफी की मांग उठाया। इस दौरान संगठन के किसान नेता के घर पहुंचकर किसानों में जोश भरा और कहा कि किसान हित की लड़ाई सदैव जारी रहेगी। लोकसभा चुनाव बाद पुन: किसानों की मांग को लेकर आन्दोलन शुरू किया जायेगा। किसानों ने राकेश टिकैत के आगमन पर जगह जगह जोरदार स्वागत किया।

फोटो : सकलडीहा जिलास्तरीय कैंप कार्यालय पर किसानों के साथ भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत मिलते हुए

जिले के पदाधिकारी के साथ बैठक कर जिले की समस्याओं और संगठन के विस्तार के लिए चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि गांव स्तर पर जाकर सदस्यता अभियान चलना होगा साथ ही मीडिया के बांधों से मुखातिब होते हुए कहा कि चुनाव से हमारा कोई लेना-देना नहीं है हम बक्सर गए थे रास्ते में हम चंदौली के अपने कार्यकर्ताओं का हाल-चाल जानने के लिए आए हैं। जो गांव गरीब और किसने की बात करता है किसान उसको वोट करे। सरकार का मकसद है कि किसानों को तंग करो ताकि वह अपनी जमीन बेचदे और बड़े-बड़े उद्योगपति उसे खरीद ले । लेकिन किसानों के हर मुद्दे को लेकर हम चुनाव बाद फिर आंदोलन करेंगे।

कर्ज माफी की एक बहुत बड़ी समस्या है जो हर प्रदेश में है इसे सरकार माफ करें क्योंकि जब तक स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट और एम.एस.पी कानून की गारंटी नहीं मिल जाता तब तक सरकारी किसानों के कर्ज माफ करें सिंचाई के सवाल पर भी कहा कि अभी इलेक्शन का दौर चल रहा है इसके बाद अधिकारियों के कार्यालयों के सामने बैठना पड़ेगा। इलेक्शन बाद एक बड़े आंदोलन की तैयारी करनी पड़ेगी।

 80 के दशक के कार्यकर्ता का जाना हाल-चाल

स्वर्गीय महेंद्र सिंह टिकैत के जमाने के चंदौली जिले के नेतृत्व करने वाले राम अवतार सिंह के घर सकलडीहा के मनिहरा गांव में पहुंचकर स्वास्थ्य लाभ की जानकारी ली और उन्होंने कहा जनपद चंदौली हमेशा आंदोलनरत रहा है जिसका उदाहरण जनपद वासी भूपौली के स्वर्गीय जगदीश यादव के समय से चला आ रहा है और आगे भी आंदोलन में जनपद सदैव साथ देता रहा है। 

स्वागतकर्ता युवा जिलाध्यक्ष रंकज सिंह वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष गोपाल सिंह सुनील, राम भजन, प्रदीप, राम अवध, महेंद्र, (साधु) मनोज, बिजेंदर, रामाश्रय, पप्पू राधेश्याम, मास्टर, पहलवान आदि किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ