चन्दौली । अलीनगर में सोमवार को समाजवादी पार्टी द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में एक दूसरे को गुलाल लगाकर आपसी सौहार्द बनाये रखने पर बल दिया गया वहीं मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री वीरेंद्र सिंह ने होली मिलन के बहाने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहाकि भाजपा नफरत फैलाने का काम कर रही है। हिंदू मुस्लिम के अलावा मंदिर मस्जिद उनके एजेंडा में शामिल है।
वहीं सकलडीहा विधायक प्रभु नारायण यादव ने कहा कि सपा सभी धर्म सम्प्रदाय को मानती हैं। सपा का मिशन सभी लोगों को एकजुट करना है। सभी कार्यकर्ता सभी लोगों का सम्मान करना सीखें। तभी पीडीए का फार्मूला सार्थक होगा। भाजपा पिछड़ों के हक पर डकैती करना चाहती है।
इस मौके पर खड़ी ग्रामोद्योग बोर्ड के पूर्व सदस्य संतोष यादव, गार्गी पटेल, सुदामा यादव,अमरनाथ जायसवाल, नफीस अहमद गुड्डू, मुसाफिर चौहान, चंद्रशेखर यादव ,सोनू चौहान, हरिओम श्रीवास्तव ,इंद्रजीत शर्मा ,इस्तेखार अहमद, अरविंद यादव बबलू ,चकरू यादव ,बेचन यादव ,संजय प्रसाद ,मोहम्मद रसुद, महेंद्र पाल ,केदार यादव, बैजनाथ यादव, वीरेंद्र यादव सहित अन्य शामिल रहे।
0 टिप्पणियाँ