Hot Posts

6/recent/ticker-posts

गाजीपुर की सीट इस बार काफी वोटों से जीतेगी बीजेपी: आरपी कुशवाहा

अफजाल अंसारी द्वारा मुख्यमंत्री केशव प्रसाद को गुंडा कहे जाने पर जमकर निकाला भड़ास

चन्दौली l धानापुर ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा के आवास पर सोमवार को भारतीय जनता पार्टी को जिताने की अपील करने पहुंचे गाजीपुर के भाजपा लोकसभा प्रभारी आरपी कुशवाहा ने अफजाल अंसारी द्वारा केशव प्रसाद मौर्य को गुंडा कहे जाने पर काफी नाराजगी जताते हुए जमकर निशाना साधा। उन्होंने बताया कि जो ब्यक्ति दूसरी बार सूबे के उप मुख्यमंत्री हैं उनके ऊपर गलत तरीके का आरोप/प्रत्यारोप लगाना अति निन्दनीय है।

फ़ोटो: धानापुर ग्राम प्रधान रामजी कुशवाहा के आवास पर बैठे आरपी कुशवाहा व अन्य

बता दें कि रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने गाजीपुर पहुंचकर मुख्तार अंसारी की मौत पर शोक व्यक्त करने पहुचे थे उनके जाने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए अफजाल अंसारी ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य पर कई ऐसी टिप्पणी की जिससे मौर्य के समर्थकों में नाराजगी देखने को मिल रही है केशव जी गरीबों मजलूमो और असहायों की लड़ाई लड़ रहे हैं एक छोटे से कार्यकर्त्ता के रूप में उन्होंने पार्टी की सेवा की है आज उत्तर प्रदेश में दूसरी बार उप मुख्यमंत्री हैं 



इस बार गाजीपुर में भी खिलेगा कमल
भाजपा एक बार फिर से 400 सीट जीतने जा रही है और नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने जा रहे हैं

पत्रकारों से बातचीत में बताया की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में उत्तर प्रदेश सरकार ने कई योजनाएं शुरू की हैं । इनका असर अब जमीन पर दिख रहा है। जिसकी बदौलत उत्तर प्रदेश अब उत्तम प्रदेश बन रहा वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 10 साल के कार्यकाल में दुनिया के देशों के साथ भारत के रिश्तों में बड़ा परिवर्तन आया है। भारत कई मामलों में आज दुनिया के देशों की अगुवाई कर रहा है। मोदी सरकार की सशक्त विदेश नीति का ही परिणाम है कि दुनिया के कई देश अनेकों क्षेत्रों में भारत की अगुवाई को स्वीकार कर रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ