Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मोदी सरकार के विकास के दावे को फेल कर रहे अधिकारी,अमोघपुर में अधुरा पड़ा सीवर कार्य प्रमाण

लखनऊ,
चन्दौली, खबर यूपी के जनपद चंदौली के डीडियू नगर से सटे गांव अमोघपुर के दलित बस्ती की है जहां अधिकारीयों की लापरवाही से अमोघपुर दलित बस्ती दुर्व्यवस्थाओं का दंस झेल रही है।जल निकासी के अलावा मुख्य मार्ग सहित बिजली व्यवस्था भी चरमरा चुकी है। बहुत से मुख्य मार्गों का आधा अधूरा कार्य छोड़ दिए जाने से ग्रामीणों का आवागमन करना जोखिम भरा साबित हो रहा है।

फोटो: अमोघपुर दलित बस्ती में आधा अधूरा सीवर कार्य को लेकर विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण

 ग्रामीणों का आरोप है कि आजादी के 75 वर्ष बाद भी ग्रामीणों को कच्चे मार्गों पर आवागमन करना पड़ रहा है। बारिस के मौसमों में कीचड़ भरे मार्गों पर स्कूली बच्चों के साथ-साथ बुजुर्गों का चलना दूभर हो जाता है। कई बार शिकायत के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं होने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने दर्जनों की संख्या में उक्त मार्ग पर पहुंचकर जमकर हंगामा व प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन करने वालों में मुख्य रूप से प्रसाद, गोपाल , प्रदीप कुमार , निरंजन प्रसाद, आशुतोष कुमार, विभूति नारायण आनंद, प्रेमचंद्र, संतोष, परमानंद, मदन,संतलाल, रतन, कुलदीप, रवि, अमर, अविनाश, चंद्रकांत सहित अन्य शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ