पुष्प अर्पित करने वाले शुभचिंतकों का लगा रहा तांता
चंदौली,
सैयदराजा। विकास खण्ड बरहनी के प्रमुख के गाँव मानिकपुर सानी गाँव में मौर्य समाज ने कुबेर नाथ मौर्य की पत्नी कमलावती देवी के परिनिर्वाण दिवस पर सोमवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया वहीं मृत्यु भोज का सामूहिक बहिष्कार किया गया। जिसमें उपस्थित मौर्य समाज के लोगों मृत्यु भोज को महापाप की संज्ञा दिया और काफी अर्से से चली आ रही कुप्रथा का खण्डन और विरोध किया।
बतादे कि मृत्यु भोज के विरोध में लोगों का स्वर फूटता जा रहा है। पुरातन परम्पराओं का पुरजोर विरोध किया जा रहा है। जहाँ मौजूद मौर्य समाज के लोगों ने बताया कि आदिकाल से चली आ रही कोढ़ जैसी परम्पराओं पर अंकुश लगाने और एक नया संदेश देने के लिए आज श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित होकर सामूहिक रूप से मृत्युभोज का खुला विरोध किया गया है। इससे आने वाली पीढ़ियों को नई सिख मिलेगी। वे अपने पुर्वजों के लिए गए निर्णय को सर्वमान्य कर आगे बढाने का कार्य करेंगे। इस दौरान उपस्थित लोगों ने इस बात पर काफी चर्चाएं भी की।
श्रद्धांजलि सभा के दौरान राजनाथ मौर्य,राहुल मौर्य, रोहित मौर्य, मोहित मौर्य, संजय मौर्य,ऋषिनारायन मौर्य, शिवम् मौर्य, रामविलास मौर्य, भोलानाथ शर्मा, धनन्जय मौर्य, सुरेश मौर्य, विश्राम मौर्य, सुनील मौर्य, विजयी कुशवाहा, उपेंद्र मौर्य, विजय सिंह, चिराग सिंह, सर्वजीत मौर्य, आदित्य मौर्य सहित दर्जनों की संख्या में लोग शामिल हुए।
0 टिप्पणियाँ