चन्दौली,
पीडीडीयू नगर।जीआरपी पुलिस ने विभिन्न क्षेत्र में पड़ने वाले इलाकों से गुम हुए कुल 135 मोबाइल फोन बरामद किया है। जिसे गुरुवार को धारकों को वापस किया गया। दरसअल, आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए और उच्चाधिकारियों के निर्देश पर डीडीयू जीआरपी द्वारा रेलवे स्टेशन, सर्कुलेटिंग एरिया तथा ट्रेनों को चेक किया जा रहा है।जीआरपी पुलिस और सर्विलांस टीम द्वारा उक्त चेकिंग अभियान में अभी तक कुल 135 विभिन्न कंपनियों के मोबाइल बरामद कर धारकों को सौपा गया
इस दौरान जीआरपी प्रभारी सुरेश कुमार सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि जीआरपी डीडीयू के अधिकार क्षेत्र में पड़ने वाले रेलवे स्टेशन व ट्रेनो में गुम हुए मोबाइल फोन बरामद किया गया था। आज सभी मोबाइल धारकों को जीआरपी थाने में बुलाया गया और उनका मोबाइल उनको सुपुर्द किया गया।
उन्होंने बताया कि बरामद मोबाइलो की कीमत लगभग 25-30 लाख रुपये की है। अपना गुम हुआ मोबाइल पाकर मोबाइल धारकों ने डीडीयू जीआरपी की प्रशंसा की और धन्यवाद किया।
0 टिप्पणियाँ