Hot Posts

6/recent/ticker-posts

मानसिक विक्षिप्त माया ने गंगा पुल से लगायी छलांग, मछुवारों ने बचाया जान

चंदौली,
चहनियां। बलुआ थाना क्षेत्र के तीरगांवा सैदपुर पुल से 23 वर्षीय माया ने आत्महत्या की नीयत से गुरुवार की शाम सैदपुर तीरगाँवा पक्का पुल से गंगा में छलांग लगा दी । राहगीरों द्वारा शोर मचाने पर मछुआरों ने युवती की जान बचायी।

फोटो -गंगा में युवती को बचाते मल्लाह
 
नदेसर गाँव निवासी नागेंद्र मौर्या की पुत्री माया मौर्या गुरुवार की शाम को सैदपुर तीरगाँवा पक्का पुल से गंगा नदी में आत्महत्या की नियत से छलांग लगा दिया। पुल से गुजर रहे राहगीरों द्वारा हो हल्ला मचाने पर गंगा में मछली मार रहे मछुवारों ने तत्परता दिखाते हुए उसे बाहर निकाल लिया। 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस और परिजनों ने उसे इलाज के लिए नजदीक के अस्पताल ले गये । परिजनों के अनुसार लड़की पिछले 6 माह से मानसिक विमारी से ग्रस्त है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ