चन्दौली,
सकलडीहा, भाजपा और आरएसएस के कार्यालय से सपा के लिये कार्ययोजना तैयार होता है। भाजपा और सपा देश की जनता को सिर्फ गुमराह कर रहे है। संविधान बचाने की बात करने वाले संविधान को बेच रहे है। उक्त बातें बुधवार को सकलडीहा इंटर कॉलेज के खेल ग्राउंड पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने बसपा उम्मीदवार सतेन्द्र कुमार मौर्या के समर्थन में जनसभा को सम्बोधित करते हुए कहा। इस मौके पर कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती के हाथों को मजबूत करने और बसपा के सपनों को साकार करने के लिये हर हाल में 01 जून को बूथ पर पहुंचकर अपने मतों का प्रयोग करने का आवाहन किया।
प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा कि वर्ष 2014 से अबतक महगाई चरम पर है। बेरोजगारी से युवा परेशान है। गैस सिलेंडर से लेकर खाद के दाम और बिजली महंगी हो गया है। भाजपा ने देश के जनता से अच्छे दिन लाने का वादा किया था। आज दलित से लेकर पिछड़े समाज को सिर्फ गुमराह किया जा रहा है। सपा और भाजपा एक है। सपा के नेता ही भाजपा की सरकार बनाने का आशीर्वाद दिया था।
मंदिर में पूजा करने वाले बाबा अब सत्ता संभाल रहे है। जबतक सत्ता के मंदिर पर नहीं जायेंगे तब तक पिछड़े और दलित समाज का भला नहीं होगा। सपा की सारी नितिया भाजपा और आरएसएस के कार्यालय से तय होता है। इसलिये इनके साथ अब कोई नही रह गया है। मात्र एक एमपी वाले नेता घूम रहे है। अंत में दलित पिछले और अल्पसंख्यक भाईयों से अपील करते हुए बसपा उम्मीदवार सतेन्द्र कुमार मौर्य को जीताकर भेजने का आवाहन किया।
इस मौके पर मंडल प्रभारी घनश्याम खरवार,सुबोध राम,घनश्याम प्रधान,संतोष भारती,हेमंत कुशवाहा,रामअवध पाल,डा. विनोद,तिलकधारी बिंद,इरशाद अहमद, अमित यादव लाला, रमेश राम, राकेश शर्मा, प्रेम सिंह,श्याम सुंदर विश्वकर्मा, त्रिलोकी नाथ मास्टर,सहित अन्य रहे।
0 टिप्पणियाँ