Hot Posts

6/recent/ticker-posts

जोनल मजिस्ट्रेट व सेक्टर मजिस्ट्रेट निर्वाचन की महत्वपूर्ण कड़ी: जिला निर्वाचन अधिकारी

चंदौली। जिला निर्वाचन अधिकारी निखिल टी फुंडे एवं उपजिला निर्वाचन अधिकारी अभय कुमार पांडेय ने बुधवार को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्ण व पारदर्शी ढंग से चुनाव कराने के लिए निर्देशित किया। सभी सेक्टर व जोनल मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया कि वे अपने-अपने अधिकार क्षेत्र में आने वाले प्रत्येक मतदान केंद्र का दौरा आज सुनिश्चित कर लें। आदर्श आचार संहिता का पालन करेंगे तथा अपने-अपने क्षेत्र के बूथों का भ्रमण कर वहा पर संपूर्ण व्यवस्थाएं ससमय दुरस्त कराएंगे, मतदान बूथ पर शीतल पेयजल, साफ-सफाई, छाया आदि व्यवस्थाएं अवश्य रहे।



सभी अधिकारियों/कर्मचारियों का कार्य, व्यवहार एवं आचरण पारदर्शी होना आवश्यक है, जिससे निर्वाचन जैसी संवेदनशील प्रक्रिया के लिये जिला प्रशासन के प्रति जन सामान्य, पार्टी पदाधिकारियों तथा प्रत्याशियों का विश्वास बना रहे।मतदान हेतु आवश्यक औपचारिकताओं को पूर्ण करते हुये प्रातः 07ः00 बजे से मतदान प्रारम्भ करा दिया जाय। इस दौरान जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनरों ने प्रतिभागियों को चुनाव के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के विभिन्न नियमों और दिशा-निर्देशों के क्रियान्वयन के बारे में विस्तृत जानकारी दी। 


 
 
बैठक के दौरान प्रभारी अधिकारी कार्मिक/मुख्य विकास अधिकारी एस एन श्रीवास्तव, अपर पुलिस अधीक्षक, उप जिलाधिकारी सदर हर्षिता सिंह सहित समस्त आर ओ एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ