Hot Posts

6/recent/ticker-posts

रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव, नहीं हो सकी शिनाख्त


चन्दौली,
सकलडीहा। कोतवाली क्षेत्र के तुलसी आश्रम रेलवे स्टेशन के समीप रविवार को रेलवे ट्रैक पर 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस शव के शिनाख्त हेतु जेब खंगाले परंतु कोई आवश्यक कागजाद नहीं मिलने से पहचान नहीं हो पाई। शव को को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। 

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि युवक की शिनाख्त नहीं हो सकी। घटना की वजह गेट पर बैठने से नीद आने पर गिर जाने से मौत का आशंका जताया। युवक आसमानी कलर पैंट और सफेद सैट पहनें हुए था। पहचान हेतु युवक की पैंट और सैट के जेबों को खंगाला गया परंतु कोई का कागजाद नही मिलने से पहचान नहीं हो पाई।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ