Hot Posts

6/recent/ticker-posts

इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए किसान यूनियन ने किया हवन पूजा

चन्दौली,
सकलडीहा। रविवार को पूर्वान्ह 9:30 बजे भारतीय किसान मजदूर संयुक्त युनियन के पदाधिकारियों ने शहीदगांव काली मन्दिर पर आवश्यक बैठक कर इण्डिया गठबंधन के प्रत्याशी को जीत दिलाने के लिए हवन पूजा किया गया। 

फोटो: शहीदगांव काली मन्दिर पर हवन पूजन करते किसान 

भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के जिलाध्यक्ष शेषनाथ यादव ने बताया कि मौजूदा सरकार किसान मजदूर विरोधी है। इस सरकार में किसानों मजदूरों का शोषण किया जा रहा है और उद्योगपतियों के हाथ सरकारी संस्थानों को देकर निजीकरण किया जा रहा है। किसानों की उपज का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है। किसान अपने हक और अधिकार की बात करते हैं तो यह सरकार उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाकर मार देती है। अब तो चारो तरफ मोदी हटाओ देश बचाओ की आवाज बुलन्द होने लगी है। संविधान और लोकतन्त्र को बचाने के लिए भाजपा को सत्ता से दूर करना जरूरी हो गया। इस क्रम में आज इण्डिया गठबन्धन के प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बैठक की गई और काली माता मंदिर में हवन पूजन किया गया है।

इस दौरान युवा मंडल अध्यक्ष वाराणसी टनमन सिंह, मण्डल सलाहकार पिंटू पाल, यूवा जिलाध्यक्ष विजयकांत पासवान, जीयूत पाल, मोहन यादव, गुडडू शर्मा, अंजनी तिवारी, धनंजय यादव,अखिलेश यादव, निरंजन पाल, दुर्गेश सिंह, गोलू, कृष्णा, राकेश पाण्डेय, ओमप्रकाश यादव, रामअवतार यादव सहित अन्य किसान मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ