चन्दौली।धानापुर कस्बा के विझवल गांव मे विगत कई वर्षों से सुंदरीकरण के नाम पर नाली और खड़ंजा को उखाड़ दिया गया है और आज तक उसे बनवाया नहीं गया। जिससे ग्रामीणों को आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सबसे बड़ी समस्या तो तब होती है जब बारिश का पानी खेतों में चारों तरफ से लग जाता है तब ये रास्ता पूरी तरह से और बाधित हो जाती है जिससे ग्रामीणों को बाहर निकलने में और कठिनाई बढ़ जाती है।
आए दिन लोग इस रास्ते पे गिरते फिसलते रहते हैं ग्रामीणों ने इस समस्या के समाधान के लिये ग्राम प्रधान को कई बार अवगत कराया किंतु हर बार ग्राम प्रधान द्वारा केवल झूठा आश्वासन ही दिया जाता है। लेकिन कार्य नहीं कराया जाता हैं ग्रामीणों का कहना है कि गांव से बाहर निकलने के लिए यही एक मुख्य मार्ग है जिस पर ग्राम प्रधान की नजर नहीं जा रही है।
नाराजगी जताने वाले ग्रामीणों मे कमलाकांत भारती,चंद्रशेखर भारती, फौजदार भारती, प्रभाष भारती आशू कुमार, बहादुर कुमार, बबलू कुमार, मनोज कुमार, छबी राम, सोहन राम,बालरूप राम, राजाराम, रामावतार राम,रामबिलाश राम, का कहना है की चुनाव से पहले प्रधान ने इस गांव के लिए बहुत सारे वादे किए थे लेकिन उसमें से एक भी वादा सही तरह से पूरा नहीं कर पाए, रास्ते के लिए जब भी बोला गया है तो बोलते हैं बजट नहीं है।
0 टिप्पणियाँ