Hot Posts

6/recent/ticker-posts

अवैध तमंचा और दो राशि गोवंश के साथ तीन पशु तस्कर गिरफ्तार

चन्दौली,
सकलडीहा। थाना स्थानीय के सघन तिराहा से बुधवार की शाम 7:15 बजे मुखबिर की सूचना पर मालवाहन पीकअप UP 65JT6725 से 02राशि गोवंश बरामद किया गया। वहीं पीकअप में सवार धनंजय वर्मा पुत्र मनोज वर्मा निवासी ग्राम सोहाव थाना नरही जिला बलिया, हवलदार यादव पुत्र शंकर यादव निवासी ग्राम व थाना सैदपुर जिला गाजीपुर व दीपक यादव पुत्र सुरेश यादव निवासी भोला जनसा बाजार वाराणसी के कब्जे से एक अवैध असलहा और जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। पुलिस हिरासत में लेते हुए सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेज दिया गया।

कोतवाल संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डॉ अनिल कुमार के निर्देशन में जनपद में पशु /मादक पदार्थों की तस्करी पर नियन्त्रण पाने और अपराधियो की नकेल कसने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है ,के क्रम में सूचना मिली कि सैदपुर पुल से चहनियां सकलडीहा होते हुए बिहार के रास्ते जा रहे हैं जिसे तत्काल सघन तिराहा से घेराबंदी कर पिकअप रोककर तलाशी ली गई तो गाड़ी में दो राशि गोवंश क्रूरता पूर्वक लादे गए हैं। वहीं गाड़ी में सवार उपरोक्त तीनो युवकों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक 12 बोर का एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। जिसके आधार पर थाना हाजा पर मु.अ.सं. 73/2024 धारा 3/5A/5B/8 गोवध निवारण अधिनियम व 3/5 आर्म्स एक्ट में पाबंद करते हुए जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में कोतवाल संजय कुमार सिंह डेढ़ावल पुलिस चौकी इंचार्ज सुरेश प्रकाश सिंह, हे0का0उमाकांत व का0पंकज यादव शामिल रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ