रात्री चेकिंग के दौरान थाना धानापुर पुलिस टीम को मिली बड़ी सफलता, हत्थे चढ़े 03 ऑटो लिफ्टर
चन्दौली,
धानापुर। क्षेत्र के अटौली ग्राम में उमा यादव के भट्ठे के पश्चिम बगीचे से रविवार को चोरी की आठ मोटर साइकिल बरामद की गई वहीं अंतरराज्यीय आटो लिफ्टर गैंग के तीन सदस्य गोलू उर्फ अनुपम पाण्डेय पुत्र स्व0 अशोक पाण्डेय 20 वर्ष निवासी ग्राम अटौली थाना धानापुर जनपद चन्दौली, बाल अपचारी 01 उम्र करीब 17 वर्ष, बाल अपचारी 02 उम्र करीब 17 वर्ष गिरफ्तार किए गए और उनके कब्जे से 01 अवैध तमंचा बरामद किया गया।
विवरण बरामदगी निम्नवत है
1. हीरो स्प्लेन्डर प्लस रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट नही है चेसिस नं. MBLHAW126LHJ75202 इंजन नं. HA11EYLHJ70356,
2. हीरो स्प्लेन्डर प्लस रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट नही है चेसिसं नं. MBLHAR08XKHA66525 इंजन नं. HA10AGKHAA5523,
3. टीवीएस अपाचे आरटीआर 160 रंग सफेद चेसिस नं. MD634BE43K2A11084 इंजन नं. BE4AK26A5158,
4. स्प्लेन्डर प्लस रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट DL8SCL9730 चेसिस नं. MBLHAR072JHL02684 इंजन नं. HA10AGJHL05609,
5. हीरो सुपर स्प्लेन्डर रंग काला नम्बर प्लेट DL14SJ7297 चेसिस नं. MBLJAW095K9D16059 इंजन नं. JA05EGK9D36935,
6. अपाचे रंग नीली नम्बर प्लेट UP67 U 9626 जिसका चेचिस नं. MD634BE41H2P32297 इंजन नं. BE4PH2930461,
7. अपाचे रंग नीला जिस पर नम्बर प्लेट UP62BN0216 चेसिस नं. MD634BE49J2D56103 इंजन नं. BE4DJ2456706,
8. अपाचे रंग नीला जिसपर नम्बर प्लेट UP67R7011 जिसका चेसिस नं. MD634BE42H2L13519 इंजन नं. BE4LH2512099
9. एक अदद नाजायज तमंचा 315 बोर व एक अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर
धानापुर थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ में उपरोक्त तीनों ने बताया कि यह सभी मोटरसाईकिले चोरी की हैं जिन्हें हम तीनों तथा हमारे दो अन्य साथी एक साथ मिलकर विभिन्न स्थानों से चोरी करके हम लोग एक एक कर मोटरसाईकिल गोलू उर्फ अनुपम पाण्डेय के ग्राम अटौली में स्थित घर में जो खाली रहता है उसमें रखे थे, जिसे आज बिहार ले जाने के लिये यहां लाकर एकत्र किये हैं। हमारे दो अन्य साथी मोटरसाईकिल ले जाने के लिये पिकअप का इन्तजाम करने गये हैं। इस सम्बन्ध में पूछने पर सभी ने बताया कि साहब हम लोग पकड़े जाने के डर से तथा धोखा देने के लिये कुछ गाडियों के नम्बर प्लेट बदल दिये हैं तथा कुछ गाड़ियों के नम्बर प्लेट खोलकर हटा दिये हैं। एक एक कर पकड़े गये व्यक्तियों से पूछताछ किया गया तो गोलू उर्फ अनुपम पाण्डेय उपरोक्त ने बताया कि स्प्लेन्डर प्लस रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट DL8SCL9730 दिनांक 02.05.2024 को मैंने अपने दोस्त सत्यप्रकाश पुत्र अशोक कुमार निवासी ग्राम पिपरी कुशवहां थाना धीना जनपद चन्दौली को बिजली बिल कम लागत पर जमा करने की लालच देकर अपने गांव बुलाया जो अपने दोस्त के साथ उक्त मोटरसाईकिल से आया,
जिस मोटरसाईकिल पर हम तीनों लोग बैठकर बिहार गये और मैंने उससे गूगल पे के माध्यम से रूपया दस हजार अपने जानने वाले के दुकान पर मंगवाकर उन्हीं की गाड़ी चुराकर दस हजार रूपये उस दुकान से लेकर निकल लिया था। तथा माह मार्च में आवाजापुर और डेढ़गांवा के बीच में रात्रि के समय हम तथा मेरा साथी (बाल अपचारी द्वितीय) एक साथ डेढ़गांवा से वापस घर की तरफ आ रहे थे कि नीले रंग की अपाचे UP67U9626 जो सड़क के किनारे नहर के पास खड़ी थी धीरे धीरे कुछ दूर तक बिना स्टार्ट किये धक्का देकर आगे बढ़े और स्टार्ट करके चोरी कर लिये थे।
बाल अपचारी प्रथम ने पूछने पर बताया कि हीरो स्प्लेन्डर प्लस रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट नही है इस गाड़ी को मैंने मार्च महीने में परीक्षा के समय बापू इण्टर कालेज सादात गाजीपुर के पास से चुराया था तथा हीरो स्प्लेन्डर प्लस रंग काला जिस पर नम्बर प्लेट नही है को मैंने गोला सादियाबाद गाजीपुर से अक्टूबर 2023 में चुराया था इसी गाड़ी से मैं अधिकतर चलता हूं। तथा बाल अपचारी द्वितीय ने पूछने पर बताया कि सफेद रंग की टीवीएस अपाचे मोटरसाईकिल को मैंने अस्सी घाट वाराणसी से पिछले महीने के आखिरी में चोरी किया था तथा हीरो सुपर स्प्लेन्डर रंग काला नम्बर प्लेट DL14SJ7297 को मैंने अपने गांव से ही शादी समारोह से रात्रि में चोरी किया था।
जिसका वास्तविक नं. UP65DM2014 है जिसे हमने बदल दिया है। शेष दो गाड़ियों के सम्बन्ध में पूछने पर सभी ने बताया कि यह दोनों नीले रंग की अपाचें हमारे दो अन्य साथियों ने चोरी किया था वह कहां से लाये थे यह वही बता सकते हैं हम लोगों को जानकारी नही है।
0 टिप्पणियाँ