Hot Posts

6/recent/ticker-posts

थानाध्यक्ष को रिश्वत लेने के मामले में भेजा गया जेल,आडियो क्लिप पर हुई कार्यवाही

चन्दौली,
चकरघट्टा। थानाध्यक्ष को भ्रष्टाचार के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया।थाना प्रभारी की गिरफ्तारी से पुलिस महकमा में हड़कंप मच गया है।अभियुक्त को छोड़ने के लिए पैसा मांगने की शिकायत की जांच के बाद गिरफ्तारी की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन (नक्सल) डॉ अनिल कुमार यादव ने कहा शिकायतकर्ता द्वारा 01 आडियों क्लिप उपलब्ध करायी गई थी।



जिसमें पुलिस विभाग के एक कर्मचारी द्वारा एक महिला से गो तस्कर को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये अवैध रुप से माँगने से सम्बन्धित तथ्य सामने आएं। आडियो क्लिप की प्रथम दृष्टया जाँच से थाना चकरघट्टा में नियुक्त हे0का0 संजय कुमार यादव द्वारा थानाक्षेत्र चकरघट्टा निवासीनी एक महिला से एक गो तस्करी में पकड़े गये आरोपी को छोड़ने के एवज में एक लाख रुपये माँगने की बात आडियो क्लिप में होना पाया गया।

 जिसमे मु०आ० संजय कुमार यादव द्वारा की गयी बाते भ्रष्टाचार निवारण अधि० 1988 की धारा 7 की परिधि में आयी थी। उपरोक्त प्रकरण में अभियोग पंजीकृत करते हुए उपरोक्त प्रकरण की जांच क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा किया जा रहा है । क्षेत्राधिकारी चकिया द्वारा की जा रही विवेचनात्मक कार्रवाई के दौरान प्रभारी निरीक्षक चकरघट्टा सुधीर कुमार आर्य (पीएनओ012520086) का भी नाम प्रकाश आया जिसमें अन्वेषण के दौरान विवेचना में 120 बी भादवि की बढ़ोतरी करते हुए आज दिनांक 03.05.2024 को गिरफ्तार कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ