Hot Posts

6/recent/ticker-posts

लोक सभा चुनाव 2024 मे किसी का नहीं बना बहुमत

400 पार की गारंटी देने वाली भाजपा की निकली हवा,240 सीटो में सिमटी, बहुमत से हुई दूर 

ई दिल्ली लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 में 543 सीटों में भाजपा 240, इंडियन नेशनल कांग्रेस 99, समाजवादी पार्टी 37, अखिल भारतीय टीएमसी 29, डीएमके 22, जनता दल 12, राष्ट्रीय जनता दल 4, युवजन श्रमिक पार्टी 4, आम आदमी पार्टी 3, अन्य 93 सीटों पर कब्जा जमा पाया है। वहीं राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी का का खाता तक खुला नहीं है।


उत्तर प्रदेश में कुल 80 सीटों में समाजवादी पार्टी 37, भाजपा 33, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस 6, राष्ट्रीय लोक दल 2 अन्य 2 पर अपना कब्जा बनाया हैं। वहीं इण्डिया की तीसरे नंबर पर रहने वाली राष्ट्रीय पार्टी बहुजन समाज पार्टी का खाता तक नहीं खुला है। भारत में 400 पार सीट निकालने का दावा करने वाली भाजपा 240 सीटों में ही सिमट गई और बहुमत से बाहर हो गई है। जबकि बहुमत की सरकार बनाने के लिए 272 सीटें चाहिए। अब देखना यह है कि किसकी सरकार बनती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ